SSC Vacancy 2026: दिल्ली पुलिस, CRPF, BSF सहित कई विभागों में निकली भर्ती, जान लें कहां कितनी सीटें

SSC Vacancy 2026: दिल्ली पुलिस, CRPF, BSF सहित कई विभागों में निकली भर्ती, जान लें कहां कितनी सीटें

SSC: केंद्रीय स्तर पर नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Staff Selection Commission (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। कुल 3,073 पद भरे जाने हैं। इनमें दिल्ली पुलिस के साथ-साथ CRPF, BSF, ITBP, CISF और SSB में नियुक्तियां होंगी।

SSC Vacancy 2026: इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से कुल 3,073 रिक्तियों में से 212 पद दिल्ली पुलिस के लिए हैं, जबकि 2,861 पद CAPF के अंतर्गत आते हैं। CAPF के इन पदों में 286 सीटें भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित रखी गई हैं।

SSC Bharti 2026: कहां कितनी सीटें?

दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस में SI (एग्जीक्यूटिव) के तहत पुरुषों के लिए 142 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें

सामान्य (UR)- 63
ओबीसी- 35
एससी- 19
एसटी- 10
ईडब्ल्यूएस- 15

इसके अलावा एक्स-सर्विसमैन के लिए 6 पद और 10% विभागीय कोटे के तहत 18 सीटें भी शामिल हैं।

CAPF में पुरुषों के लिए पद

केंद्रीय बलों में पुरुष उम्मीदवारों के लिए 2,110 पद तय किए गए हैं। बलवार आंकड़े इस प्रकार हैं:

CRPF- 796
BSF- 158
ITBP- 163
CISF- 723
SSB- 173
कैटेगरी के हिसाब से देखें तो UR में 1,082, OBC में 289, SC में 203, ST में 301 और EWS में 235 पद हैं।

महिलाओं के लिए भी अवसर
महिला उम्मीदवारों के लिए कुल 280 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें

CRPF- 28
BSF- 20
ITBP- 56
CISF- 126
SSB- 50
श्रेणीवार बात करें तो UR में 88, OBC में 44, SC में 30, ST में 29 और EWS में 90 सीटें तय हैं।

सबसे ज्यादा भर्ती किस बल में?

इस बार सबसे ज्यादा पद CISF में हैं। यहां कुल 1,294 वैकेंसी घोषित की गई हैं, जिनमें पुरुषों के लिए 1,164 और महिलाओं के लिए 130 पद शामिल हैं। इसके बाद CRPF का नंबर आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *