भिवानी पहुंचे JJP युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला:बोले- हरियाणा सरकार के कारण कानून व्यवस्था का दिवाला निकला, CM पुलिस तंत्र नहीं चला पा रहे

जननायक जनता पार्टी (JJP) के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने 13 मार्च को हांसी में होने वाले सर्व हरियाणा जनचेतना दिवस रैली को लेकर भिवानी के विभिन्न गांवों का दौरा कर न्यौता दिया। इससे पहले उन्होंने भिवानी में पत्रकार वार्ता करते हुए को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार के कारण कानून व्यवस्था का दिवाला निकला हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सैनी गृह मंत्री होते हुए भी पुलिस तंत्र को नहीं चला पा रहे हैं। आलम यह है की आईजी ऑफिस के पास 35 राउंड फायरिंग कर बदमाश एक युवक की हत्या कर फरार हो जाते हैं और पुलिस प्रशासन नाकाम दिखता है। हरियाणा के हालात यूपी व बिहार से भी बुरे हो चुके हैं। CM नायब सैनी को लोगों से माफी मांगकर खुद इस्तीफा दें देना चाहिए। वहीं दिग्विजय चौटाला ने बुढ़ापा पेंशन को लेकर इनेलो के दावों पर चुटकी लेते हुए कहा कि इनेलो को बहम है कि वो ना होते तो देश गुलाम हो जाता। तानाशाही रवैया कभी सफल नहीं होता। और इनेलो नेता तानाशाही को ज्यादा पसंद करते हैं। जेजेपी 13 को हांसी में सर्व हरियाणा जन चेतना दिवस मनाएगी जेजेपी 13 मार्च को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला को जन्मदिन पर हांसी में सर्व हरियाणा जन चेतना दिवस के रूप में मनाएगी। इसे जेजेपी का शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है। इसको लेकर जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला भिवानी में कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि डबवाली (सिरसा) में दो साल की बच्ची का रेप कर नहर में फेंक दिया था और भिवानी मनीषा मर्डर मिस्ट्री आज तक नहीं सुलझी है। दिग्विजय ने कहा कि कानूनी व्यवस्था की चिंता अब चिता में बदल चुकी है, जिसके जिम्मेवार मुख्यमंत्री है। हरियाणा गुंडों के लिए गुंडागर्दी का प्ले फिल्ड बना दिग्विजय चौटाला ने आरोप लगाया कि हरियाणा गुंडों के लिए गुंडागर्दी का प्ले फिल्ड बन चुका है। नायब सरकार में हरियाणा के बिहार व यूपी के भी बदतर हालत हो चुकी हैं। सीएम सैनी को अब मुख्यमंत्री बने रहने का कोई अधिकार नहीं रहा। नायब सैनी को हरियाणा की जनता से माफी मांगकर खुद इस्तीफा दे देना चाहिए। दिग्विजय ने कहा कि 10% पीड़ित की शिकायत करते हैं, 90 फिसदी तो गुंडों से डरकर फिरौती दे देते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के CM रहे बंसीलाल, भजनलाल व चौटाला ने कानून व्यवस्था को कायम रखा। इस मौके पर उनके साथ जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, जिला प्रभारी कृष्ण बजीणा, राजबीर तालू, हल्का अध्यक्ष अजमेर मुंढाल, दिग्विजय के प्रैस सचिव राजू मेहरा सहित अन्य उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *