जमुई उत्पाद विभाग ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सोमवार रात चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बामदह के पास एक ट्रैक्टर से 82 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। यह शराब ट्रैक्टर में बनाए गए एक गुप्त तहखाने में छिपाकर रखी गई थी। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर लिया गया। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी गिरफ्तार चालक की पहचान छपरा (सारण) जिले के संबलपुर पछियारी निवासी सिकंदर राय के पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है। वहीं, उपचालक बभनटोली निवासी कमलदेव सिंह के पुत्र गोलू कुमार के रूप में पहचाना गया है। यह कार्रवाई उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने की, जिसमें एसआई अश्विनी कुमार भी शामिल थे। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई थी। गिरिडीह से जमुई के रास्ते लखीसराय ले जाई जा रही थी खेप बरामद शराब की यह खेप झारखंड के गिरिडीह से जमुई के रास्ते लखीसराय ले जाई जा रही थी। ट्रैक्टर में विशेष रूप से तहखाना बनाकर शराब छिपाई गई थी, जो तस्करी के बड़े पैमाने का संकेत देती है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जमुई उत्पाद विभाग ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सोमवार रात चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बामदह के पास एक ट्रैक्टर से 82 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। यह शराब ट्रैक्टर में बनाए गए एक गुप्त तहखाने में छिपाकर रखी गई थी। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर लिया गया। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी गिरफ्तार चालक की पहचान छपरा (सारण) जिले के संबलपुर पछियारी निवासी सिकंदर राय के पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है। वहीं, उपचालक बभनटोली निवासी कमलदेव सिंह के पुत्र गोलू कुमार के रूप में पहचाना गया है। यह कार्रवाई उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने की, जिसमें एसआई अश्विनी कुमार भी शामिल थे। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई थी। गिरिडीह से जमुई के रास्ते लखीसराय ले जाई जा रही थी खेप बरामद शराब की यह खेप झारखंड के गिरिडीह से जमुई के रास्ते लखीसराय ले जाई जा रही थी। ट्रैक्टर में विशेष रूप से तहखाना बनाकर शराब छिपाई गई थी, जो तस्करी के बड़े पैमाने का संकेत देती है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


