जमशेदपुर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित टाटा मोटर्स के यार्ड में मंगलवार को बोरिंग कार्य के दौरान हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यार्ड परिसर में मशीन से बोरिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान दो मजदूर अचानक मशीनरी की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया गया। ठेका कंपनी के माध्यम से यार्ड में कार्यरत थे: एएसआई अस्पताल में इलाज के दौरान पश्चिम बंगाल के मेदनीनगर निवासी राम हरिदास ने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे घायल मजदूर गौरी हरि का इलाज जारी है और चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। टेल्को थाना के एएसआई पवन कुमार ने बताया कि दोनों मजदूर पश्चिम बंगाल के मेदनीनगर क्षेत्र से काम की तलाश में जमशेदपुर आए थे और ठेका कंपनी के माध्यम से यार्ड में कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जमशेदपुर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित टाटा मोटर्स के यार्ड में मंगलवार को बोरिंग कार्य के दौरान हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यार्ड परिसर में मशीन से बोरिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान दो मजदूर अचानक मशीनरी की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया गया। ठेका कंपनी के माध्यम से यार्ड में कार्यरत थे: एएसआई अस्पताल में इलाज के दौरान पश्चिम बंगाल के मेदनीनगर निवासी राम हरिदास ने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे घायल मजदूर गौरी हरि का इलाज जारी है और चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। टेल्को थाना के एएसआई पवन कुमार ने बताया कि दोनों मजदूर पश्चिम बंगाल के मेदनीनगर क्षेत्र से काम की तलाश में जमशेदपुर आए थे और ठेका कंपनी के माध्यम से यार्ड में कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।


