भोजपुर में फंदे से लटका मिला हलवाई का शव:खाना खाने के बाद सोने गया था, परिजन ने हत्या की आशंका जताई

भोजपुर में फंदे से लटका मिला हलवाई का शव:खाना खाने के बाद सोने गया था, परिजन ने हत्या की आशंका जताई

भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मरवटिया गांव में मंगलवार को फंदे से लटका युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक के गले पर अर्धचंद्राकर निशान पाया गया है। मृतक के परिजन ने हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाने का दावा किया है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धमार गांव वार्ड नंबर 8 के रहने वाले दीनबंधु बारी के 28 साल के बेटे राहुल कुमार के रूप में हुई है। वो पेशे से हलवाई था। सोमवार रात खाना खाकर सोने गया था, सुबह फंदे से लटकी लाश मिली मृतक के पिता दीनबंधु बारी ने बताया कि वह घर से चार सौ मीटर दूर स्थित मरवटिया गांव अपने डेरा पर रहकर सोता था। सोमवार की रात खाना खाने के बाद वह वही सोने चला गया था। मंगलवार की सुबह वह काफी देर हो जाने के बाद नहीं जागा। तब परिजन उसे जगाने गए तो उन्होंने देखा कि वह छत के कुंडी से गले में गमछा बांधे लटका हुआ है, जिसके बाद परिजन की ओर से इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। पिता ने हत्या के बाद फंदे से शव को लटकाने की आशंका जताई वहीं दूसरी तरफ मृतक के पिता दीनबंधु बारी ने उसे मारकर लटकाने की आशंका जताई है। लेकिन उन्होंने किसी भी व्यक्ति पर कि किसी प्रकार का कोई आशंका या आरोप नहीं लगाया है। हालांकि मृतक मृतक की मौत कैसे हुई। यह स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व तीन बहन में चौथे स्थान पर था। उसके परिवार में मां बिंदा देवी व तीन बहन खुशबू , ममता, सविता एवं एक भाई उपेंद्र कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की मां बिंदा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मरवटिया गांव में मंगलवार को फंदे से लटका युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक के गले पर अर्धचंद्राकर निशान पाया गया है। मृतक के परिजन ने हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाने का दावा किया है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धमार गांव वार्ड नंबर 8 के रहने वाले दीनबंधु बारी के 28 साल के बेटे राहुल कुमार के रूप में हुई है। वो पेशे से हलवाई था। सोमवार रात खाना खाकर सोने गया था, सुबह फंदे से लटकी लाश मिली मृतक के पिता दीनबंधु बारी ने बताया कि वह घर से चार सौ मीटर दूर स्थित मरवटिया गांव अपने डेरा पर रहकर सोता था। सोमवार की रात खाना खाने के बाद वह वही सोने चला गया था। मंगलवार की सुबह वह काफी देर हो जाने के बाद नहीं जागा। तब परिजन उसे जगाने गए तो उन्होंने देखा कि वह छत के कुंडी से गले में गमछा बांधे लटका हुआ है, जिसके बाद परिजन की ओर से इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। पिता ने हत्या के बाद फंदे से शव को लटकाने की आशंका जताई वहीं दूसरी तरफ मृतक के पिता दीनबंधु बारी ने उसे मारकर लटकाने की आशंका जताई है। लेकिन उन्होंने किसी भी व्यक्ति पर कि किसी प्रकार का कोई आशंका या आरोप नहीं लगाया है। हालांकि मृतक मृतक की मौत कैसे हुई। यह स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व तीन बहन में चौथे स्थान पर था। उसके परिवार में मां बिंदा देवी व तीन बहन खुशबू , ममता, सविता एवं एक भाई उपेंद्र कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की मां बिंदा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *