Ishan Kishan Rumored Girlfriend: साल 2026 के T20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन अपनी तूफानी बल्लेबाजी से चर्चा में हैं। लेकिन इस वक्त चर्चा सिर्फ उनके छक्कों की नहीं, बल्कि उनकी लव लाइफ की भी हो रही है। लंबे समय से चल रहे सस्पेंस को खत्म करते हुए खुद ईशान के दादाजी ने यह बात बताई है। राजस्थान की राजधानी जयपुर की खूबसूरत लड़की अदिति हुंडिया जल्द ही ईशान की दुल्हनिया बन सकती हैं।
दादाजी ने बताया हमें अदिति पसंद है
ईशान किशन और मॉडल अदिति हुंडिया के अफेयर की खबरें सालों से छुपी हुई थीं। लेकिन अब ईशान के दादाजी, अनुराग पांडेय ने इस राज को राज नहीं रखा। बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि ईशान जिसे पसंद करे, हमें वो मंजूर है। अदिति उसकी गर्लफ्रेंड है और एक नामी मॉडल है। बच्चों की खुशी में ही हमारी खुशी है। दादाजी के इस ग्रीन सिग्नल के बाद अब सोशल मीडिया पर शादी की शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगी है। फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ईशान और अदिति सात फेरे ले सकते हैं।
कौन हैं अदिति हुंडिया? (Who is Ishan Kishan Girlfriend Aditi Hundia?)
अदिति हुंडिया राजस्थान के एक प्रतिष्ठित बिजनेसमैन की बेटी हैं। अदिति सिर्फ एक मॉडल ही नहीं, बल्कि फैशन दुनिया की चमकती हुई सितारा भी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2,70,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जहां वो बड़े ब्रांड्स के साथ काम करती हैं। क्रिकेट ग्राउंड पर वो अक्सर ईशान और टीम इंडिया को चीयर करती हुई नजर आती हैं, जिसे देख फैंस उन्हें ईशान का लकी चार्म भी कहते हैं।
ब्यूटी क्वीन: अदिति 2017 में फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं और 2018 में उन्होंने मिस दिवा सुपरनेशनल का खिताब जीता था।
IPL से चर्चा में आई: साल 2019 के आईपीएल फाइनल के दौरान जब कैमरे ने स्टैंड्स में बैठी एक खूबसूरत लड़की को दिखाया, तो पूरे देश में मिस्ट्री गर्ल की तलाश शुरू हो गई। बाद में पता चला कि वह ईशान किशन को सपोर्ट करने आई अदिति हुंडिया ही थीं।
पिलर ऑफ स्ट्रेंथ: ईशान के करियर में जब बुरा दौर आया, जब वे करीब डेढ़ साल तक टीम से बाहर रहे, तब अदिति ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी रही।
स्कूल में दोस्त कहते थे डेफिनेट
पटना के इस लड़के को बचपन में स्कूल से निकाल दिया गया था क्योंकि उनका ध्यान सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट पर था। उनके जिद्दी स्वभाव के कारण दोस्तों ने उनका नाम गैंग्स ऑफ वासेपुर के एक किरदार के नाम पर रख दिया था। ईशान ने प्रैक्टिस के लिए कई रातें भूखे रहकर और पटना से रांची के बीच सफर करके बिताई हैं। राहुल द्रविड़ की निगरानी में निखरे इस खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी में सबसे तेज दोहरा शतक बनाया था।
क्या जयपुर में गूंजेगी शहनाई?
अदिति जयपुर की हैं और ईशान पटना के, ऐसे में इस हाई-प्रोफाइल शादी का वेन्यू राजस्थान होने की पूरी संभावना है। राजस्थान हमेशा से ही क्रिकेटर्स और बॉलीवुड सितारों की पहली पसंद रहा है। क्या ईशान भी अपनी पारी की नई शुरुआत इसी गुलाबी शहर से करेंगे? फैंस अब ऑफिशियल स्टेटमेंट का इंतजार कर रहे हैं।


