MP में 3 हजार की रिश्वत लेते Tax Collector रंगे हाथों धराया, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

MP में 3 हजार की रिश्वत लेते Tax Collector रंगे हाथों धराया, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

MP News: मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन कोई न कोई रिश्वतखोर रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा जाता है। इसी बीच जबलपुर में टैक्स कलेक्टर यानी कर संग्रहता को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया गया है।

3 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया Tax Collector

आवेदक दीपक कुशवाहा रांझी बड़ा पत्थर, मानेगांव जिला जबलपुर ने बताया कि उनकी पत्नी के नाम नजूल का मकान है। जिसकी टैक्स रसीद में पुराने टैक्स धारक की जगह अपनी पत्नी का नाम चढ़वाने की एवज में Tax Collector आरोपी चन्द्रभान नोनिया के द्वारा 5 हजार की रिश्वत मांगी जा रही थी। जिसके बाद लोकायुक्त ने सत्यापन कराया और 3 हजार की रिश्वत लेते टैक्स कलेक्टर को रंगे हाथों पकड़ लिया।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

जबलपुर लोकायुक्त ने की एक और कार्रवाई

लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कटनी जल संसाधन विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री विकार अहमद सिद्दीकी को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब विभाग के पूर्व कर्मचारी अपने बकाया एरियस भुगतान के लिए उनके निवास स्थान पर पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार कुंवरलाल रजक जल संसाधन विभाग में चौकीदार के पद पर पदस्थ थे और 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त हुए थे। विभाग के कुल 9 कर्मचारियों को वर्ष 2011-12 से एरियस की राशि का भुगतान नहीं हुआ था। मजबूर होकर कर्मचारियों ने हाईकोर्ट का रुख किया, जहां 30 अप्रैल 2025 को फैसला कर्मचारियों के पक्ष में आया और एरियस भुगतान के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *