बंपर जीत के बाद मोहम्मद युनूस के मंसूबो पर तारिक रहमान ने फेर दिया पानी, PM पद की शपथ से पहले कर दिया बड़ा खेला

बंपर जीत के बाद मोहम्मद युनूस के मंसूबो पर तारिक रहमान ने फेर दिया पानी, PM पद की शपथ से पहले कर दिया बड़ा खेला

Bangladesh Reform Council: बांग्लादेश में हुए चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को बंपर जीत मिली है। 299 सीटों वाली जातीय संसद में पार्टी को 211 सीटों पर जीत हासिल हुई है। चुनाव जीतते ही BNP प्रमुख तारिक रहमान ने मोहम्मद युनूस के सारे मंसूबो पर पानी फेर दिया है। नवनिर्वाचित सासंदों न रिफॉर्म काउंसिल मेंबर के सदस्य के रूप में अलग से शपथ लेने से इनकार कर दिया है।

BNP का रुख साफ, नहीं लेंगे रिफॉर्म काउंसिल के सदस्य की शपथ

इस मामले पर BNP की तरफ से स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य व सांसद सलाहुद्दीन अहमद ने कहा कि पार्टी का रुख साफ है। पार्टी का कोई भी सांसद इस परिषद के सदस्य के रूप में शपथ नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान संविधान में ऐसी किसी भी परिषद का प्रावधान नहीं है, न ही कोई अलग से कोई फॉर्मेट मौजूद है। उन्होंने कहा कि संसद सदस्य केवल संसद के लिए चुने गए हैं, संवैधानिक सुधार परिषद के लिए नहीं।

सलाहुद्दीन अहमद ने कहा कि BNP का यह मानना है कि इस परिषद को वैध बनाने के लिए पहले संविधान में संंशोधन करना होगा। फिर संसद में इसे पारित कराना होगा। उसके बाद ही इस परिषद का शपथ लेने का कोई कानूनी आधार बनेगा। दरअसल, यह परिषद जुलाई चार्टर के तहत संवैधानिक सुधारों को लागू करने के लिए बनाई गई है, जिस पर हाल ही में जनमत संग्रह हुआ था और इसे मंजूरी मिली।

युनूस के मंसूबों पर तारिक ने फेर दिया पानी

बांग्लादेश के चुनाव पर बारीक नजर रखने वाले विशेषज्ञों ने इस परिषद को लेकर अपनी राय X पर व्यक्त की। उनका कहना है कि यह परिषद पूरी तरह से मोहम्मद युनूस की सोची समझी चाल थी। उन्होंने कहा कि जुलाई चार्टर पूरी तरह लागू हो गया तो इससे पीएम की ताकत काफी हद तक कम हो जाएगी। बाइकैमरल संसद (उपरी सदन) बनने से PM-केंद्रित नीचली सदन के फैसलों पर कंट्रोल लगेगा और कई संस्थाओं के लिए अलग सेलेक्शन कमिटी बनेंगी, जिससे PM का एकतरफा नियंत्रण कम होगा।

बांग्लादेशी अखबार ब्लिट्ज के संपादक सलाहउद्दीन शोएब चौधरी ने कहा कि संसद के नए चुने गए सदस्यों के शपथ ग्रहण से कुछ मिनट पहले बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने घोषणा की है कि वह कॉन्स्टिट्यूशन रिफॉर्म काउंसिल के सदस्यों के तौर पर शपथ नहीं लेगी। उन्होंने कहा कि यूनुस ने इस रिफॉर्म काउंसिल के जरिए अगली सरकार को नुकसान पहुंचाने और बांग्लादेश के लोकतंत्र को पूरी तरह से बर्बाद करने का रास्ता बनाने की कोशिश की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *