कार और डंपर के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत, भीषण हादसे में 3 गंभीर

कार और डंपर के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत, भीषण हादसे में 3 गंभीर

Horrific Accident : मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के रामनगर थाना इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो युवतियों समेत कुल 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ये भीषण सड़क दुर्घटना फुलवारी टोला के पास हुई है, जहां तेज रफ्तार कार और कोयले से लोड ट्रेलर के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि, कार सवार मनेद्रगढ़ से दर्शन कर गौरेला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर से उनकी सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

3 घायल, ट्रेलर चालक फरार

घायलों में 20 वर्षीय स्नेहा पुरी, पिता अमृत पुरी, निवासी रुमगा और 20 वर्षीय चंदा पुरी, पिता गोबिंद, निवासी रुमगा शामिल हैं। दोनों युवतियों के दोनों पैर टूट गए हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, 27 वर्षीय सागर गुप्ता), पिता गरुण गुप्ता, निवासी दानी कुंडी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

डंपर चालक को तलाश रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

यहां लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि, इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। 2 दिन पहले ही यहीं के एक युवक की सड़क दुर्घटना में यहां मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *