द केरल स्टोरी 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज:तीन राज्यों की तीन कहानियां और प्यार के नाम पर धर्मांतरण; 27 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

द केरल स्टोरी 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज:तीन राज्यों की तीन कहानियां और प्यार के नाम पर धर्मांतरण; 27 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 3 मिनट 27 सेकेंड का यह ट्रेलर पहले पार्ट से ज्यादा गंभीर और इंटेंस नजर आता है। इसमें तीन अलग-अलग राज्यों में धर्मांतरण से जुड़ी कहानियों को दिखाया गया है। यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म तीन हिंदू लड़कियों उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा की झकझोर देने वाली कहानी को सामने लाती है। उनकी जिंदगी तब खौफनाक मोड़ लेती है, जब वे तीन मुस्लिम लड़कों के प्यार में पड़ जाती हैं और धीरे-धीरे उन रिश्तों के पीछे कथित तौर पर धर्म परिवर्तन का एक सोचा-समझा एजेंडा सामने आता है। जानिए कैसा है ट्रेलर ट्रेलर की शुरुआत एक रोंगटे खड़े कर देने वाली चेतावनी से होती है, जिसमें कहा जाता है कि अगले 25 सालों में भारत एक इस्लामिक स्टेट में बदल सकता है। इसके बाद कहानी राजस्थान की ओर बढ़ती है, जहां एक हिंदू परिवार पुलिस स्टेशन में पॉक्सो के तहत शिकायत दर्ज कराने पहुंचता है। परिवार का आरोप है कि उनकी 16 साल की बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है। माता-पिता का दर्द और बेबसी कहानी की गंभीरता को दर्शाते हैं। इसके बाद कहानी मध्य प्रदेश पहुंचती है, जहां कथित तौर पर एक हिंदू युवती को प्रेम और शादी के नाम पर धोखे से फंसाया जाता है और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाता है। उसकी खामोश पीड़ा, अकेलापन और टूटा हुआ भरोसा ट्रेलर में एक भावनात्मक और डरावना माहौल तैयार करता है। फिर कहानी केरल में जाती है, जहां एक युवक अपनी हिंदू गर्लफ्रेंड से साथ रहने की बात करता है। लेकिन जब लड़की साफ कह देती है कि वह अपना धर्म नहीं बदलेगी, तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो जाता है। आगे ट्रेलर में दिखाया गया है कि लड़की पर धर्म बदलने का दबाव डाला जाता है। यह हिस्सा उसके विश्वास और आजादी के लिए खड़े होने की कहानी को दिखाता है। 27 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म इस फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण ने किया है। विपुल अमृतलाल शाह इसके प्रोड्यूसर हैं, जबकि आशिन ए. शाह को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *