Rajasthan: भारत-पाक बॉर्डर पर पकड़ा गया मोहम्मद अशफाक, सरहद तक पहुंचने का क्या है खौफनाक इरादा?

Rajasthan: भारत-पाक बॉर्डर पर पकड़ा गया मोहम्मद अशफाक, सरहद तक पहुंचने का क्या है खौफनाक इरादा?

जैसलमेर: राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर से सुरक्षा की दृष्टि से एक बड़ी खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे प्रतिबंधित म्याजलार क्षेत्र में ग्रामीणों की सतर्कता से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान तेलंगाना निवासी मोहम्मद अशफाक हुसैन के रूप में हुई है।

सीमा से सटे गुंजनगढ़ गांव के पास खेतों और प्रतिबंधित इलाकों में एक अनजान व्यक्ति को घूमते देख ग्रामीणों को शक हुआ। ग्रामीण भोजराज सिंह और भाखर सिंह ने जब उस व्यक्ति से वहां मौजूदगी का कारण पूछा, तो वह घबरा गया और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। युवक की संदिग्ध गतिविधियों को भांपते हुए ग्रामीणों ने उसे तुरंत घेर लिया और सीमा सुरक्षा बल (BSF) को सूचित कर उनके हवाले कर दिया।

पासपोर्ट और तेलंगाना का पता

सुरक्षा एजेंसियों द्वारा ली गई शुरुआती तलाशी में युवक के पास से एक पासपोर्ट बरामद हुआ है। दस्तावेजों के आधार पर वह दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना का रहने वाला बताया जा रहा है। इतनी दूर से आकर अंतरराष्ट्रीय सीमा के इतने करीब पहुंचने के कारणों ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं।

संयुक्त पूछताछ और जांच के मुख्य बिंदु

युवक का दक्षिणी भारत से सुदूर पश्चिमी सरहद तक आने का असली उद्देश्य क्या था?
क्या वह किसी स्थानीय या अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के संपर्क में था?
उसके मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड्स और डेटा की गहन जांच की जा रही है।
घटना के बाद पूरे म्याजलार सेक्टर में निगरानी बढ़ा दी गई है और खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *