सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के बभनगामा वार्ड 09 में एक 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान आशीष कुमार की 25 वर्षीय पत्नी नेहा कुमारी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। नेहा कुमारी की शादी लगभग सात वर्ष पूर्व आशीष कुमार से हुई थी। वह पिपरा थाना क्षेत्र के सखुआ वार्ड 03 निवासी वरुण झा की पुत्री थीं। बताया जा रहा है कि घटना के समय नेहा अपने ससुराल में थीं। उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। पिता ने मारपीट कर हत्या का लगाया आरोप घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। मृतका के ससुर प्रमोद झा ने दावा किया है कि नेहा ने पारिवारिक तनाव के कारण जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हुई। वहीं, मृतका के पिता वरुण झा ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए दामाद आशीष कुमार पर मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की है। नेहा कुमारी अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक और तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई थी, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर हटाया। जांच में जुटी FSL की टीम सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतका के पति आशीष कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही, दो सदस्यीय फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं- आत्महत्या, हत्या और पारिवारिक विवाद को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के बभनगामा वार्ड 09 में एक 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान आशीष कुमार की 25 वर्षीय पत्नी नेहा कुमारी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। नेहा कुमारी की शादी लगभग सात वर्ष पूर्व आशीष कुमार से हुई थी। वह पिपरा थाना क्षेत्र के सखुआ वार्ड 03 निवासी वरुण झा की पुत्री थीं। बताया जा रहा है कि घटना के समय नेहा अपने ससुराल में थीं। उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। पिता ने मारपीट कर हत्या का लगाया आरोप घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। मृतका के ससुर प्रमोद झा ने दावा किया है कि नेहा ने पारिवारिक तनाव के कारण जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हुई। वहीं, मृतका के पिता वरुण झा ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए दामाद आशीष कुमार पर मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की है। नेहा कुमारी अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक और तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई थी, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर हटाया। जांच में जुटी FSL की टीम सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतका के पति आशीष कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही, दो सदस्यीय फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं- आत्महत्या, हत्या और पारिवारिक विवाद को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


