होली पर 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेन,2 गयाजी के रास्ते जाएगी:दिल्ली, हरियाणा से घर आने वालों को राहत, भीड़ के चलते रेलवे ने लिया फैसला

होली पर 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेन,2 गयाजी के रास्ते जाएगी:दिल्ली, हरियाणा से घर आने वालों को राहत, भीड़ के चलते रेलवे ने लिया फैसला

होली पर्व पर लोगों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 09 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला किया है। इनमें से दो प्रमुख गयाजी के रास्ते चलेगी। इससे त्योहार पर घर आने वाले लोगों को राहत मिलेगी। दानकुनी-आनंद विहार स्पेशल(03009/03010) झाझा-किउल-नवादा होते हुए गयाजी पहुंचेगी। 28 फरवरी और 7 मार्च को दानकुनी से चलेगी। सुबह 10.35 बजे गयाजी पहुंचेगी। फिर डीडीयू होते हुए आनंद विहार जाएगी। वापसी में 1 और 8 मार्च को आनंद विहार से खुलेगी। अगले दिन 11.45 बजे गयाजी पहुंचेगी। दूसरी बड़ी ट्रेन है (03435/03436) मालदा टाउन-आनंद विहार स्पेशल 2, 9 और 16 मार्च को मालदा टाउन से चलेगी। शाम 6.15 बजे गयाजी पहुंचेगी। वापसी में 3, 10 और 17 मार्च को आनंद विहार से खुलेगी। अगले दिन 11.40 बजे गयाजी पहुंचेगी। त्योहर से पहले रेलवे की तैयारी गयाजी जंक्शन पर हर साल होली के दौरान सबसे ज्यादा दबाव दिल्ली रूट पर रहता है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में काम करने वाले हजारों लोग गया, नवादा, जहानाबाद और औरंगाबाद लौटते हैं। इस बार रेलवे ने पहले से ही तैयारी कर ली है। इसके अलावा पुरी-पटना, उधना-हसनपुर रोड, चर्लपल्ली-रक्सौल, गांधीधाम-भागलपुर, सियालदह-गोरखपुर और आसनसोल-गोरखपुर रूट की स्पेशल ट्रेनों का भी परिचालन होगा। इनमें से कई ट्रेनें किउल, बरौनी और डीडीयू होकर गुजरेंगी। गयाजी के यात्रियों को इन स्टेशनों से कनेक्टिविटी का फायदा मिलेगा। रेलवे सूत्रों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर और स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। फिलहाल गयाजी जंक्शन पर अतिरिक्त आरपीएफ और टिकट जांच कर्मियों की तैनाती की तैयारी है। होली पर्व पर लोगों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 09 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला किया है। इनमें से दो प्रमुख गयाजी के रास्ते चलेगी। इससे त्योहार पर घर आने वाले लोगों को राहत मिलेगी। दानकुनी-आनंद विहार स्पेशल(03009/03010) झाझा-किउल-नवादा होते हुए गयाजी पहुंचेगी। 28 फरवरी और 7 मार्च को दानकुनी से चलेगी। सुबह 10.35 बजे गयाजी पहुंचेगी। फिर डीडीयू होते हुए आनंद विहार जाएगी। वापसी में 1 और 8 मार्च को आनंद विहार से खुलेगी। अगले दिन 11.45 बजे गयाजी पहुंचेगी। दूसरी बड़ी ट्रेन है (03435/03436) मालदा टाउन-आनंद विहार स्पेशल 2, 9 और 16 मार्च को मालदा टाउन से चलेगी। शाम 6.15 बजे गयाजी पहुंचेगी। वापसी में 3, 10 और 17 मार्च को आनंद विहार से खुलेगी। अगले दिन 11.40 बजे गयाजी पहुंचेगी। त्योहर से पहले रेलवे की तैयारी गयाजी जंक्शन पर हर साल होली के दौरान सबसे ज्यादा दबाव दिल्ली रूट पर रहता है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में काम करने वाले हजारों लोग गया, नवादा, जहानाबाद और औरंगाबाद लौटते हैं। इस बार रेलवे ने पहले से ही तैयारी कर ली है। इसके अलावा पुरी-पटना, उधना-हसनपुर रोड, चर्लपल्ली-रक्सौल, गांधीधाम-भागलपुर, सियालदह-गोरखपुर और आसनसोल-गोरखपुर रूट की स्पेशल ट्रेनों का भी परिचालन होगा। इनमें से कई ट्रेनें किउल, बरौनी और डीडीयू होकर गुजरेंगी। गयाजी के यात्रियों को इन स्टेशनों से कनेक्टिविटी का फायदा मिलेगा। रेलवे सूत्रों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर और स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। फिलहाल गयाजी जंक्शन पर अतिरिक्त आरपीएफ और टिकट जांच कर्मियों की तैनाती की तैयारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *