संभल VHP नेता को FIR के बाद फिर धमकी:शारिक रहीम ने कहा- यूपी नहीं छोड़ा, काम से आया हूँ, सांप्रदायिकता फैलाने पर चौराहे पर तोड़ा जाएगा

संभल VHP नेता को FIR के बाद फिर धमकी:शारिक रहीम ने कहा- यूपी नहीं छोड़ा, काम से आया हूँ, सांप्रदायिकता फैलाने पर चौराहे पर तोड़ा जाएगा

संभल में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के विभाग संगठन मंत्री गौरव प्रताप सिंह को एफआईआर दर्ज होने के बाद एक बार फिर धमकी मिली है। यह मामला बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध प्रदर्शन के दौरान संगठन मंत्री के खिलाफ फतवा जारी करने से जुड़ा है। पुलिस को दूसरी धमकी की शिकायत भी दे दी गई है। गौरव प्रताप सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपी के हौसले बुलंद हैं। आरोपी शारिक रहीम ने दोबारा टिप्पणी की है कि वह प्रदेश छोड़कर भागा नहीं है, बल्कि किसी काम से बाहर आया हुआ है। उसने सांप्रदायिकता फैलाने पर चौराहे पर तोड़ने की चेतावनी दी है। VHP नेता ने इसे संभल के लिए निंदनीय विषय बताया, जहां प्रशासन की सीधी नजर है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के व्यक्ति अगर संभल में वैमनस्य बिगाड़ने का काम करेंगे तो आने वाली संभल की दिशा और दशा क्या होगी, यह प्रशासन को सोचना पड़ेगा। इससे पहले, विश्व हिंदू परिषद मेरठ प्रांत के प्रांत मंत्री राजकुमार डुंगर और सहमंत्री जितेंद्र कुमार ने बीते हफ्ते डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई से मुलाकात की थी। उन्होंने “सर तन से जुदा” की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की थी। शारिक रहीम तुर्क नामक व्यक्ति ने यह पोस्ट की है। उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर उसे संभल जिला पंचायत वार्ड नंबर 34 का प्रत्याशी और एआईएमआईएम का मीडिया इंचार्ज बताया गया है। आरोपी ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “संभल के अंदर भाईचारे में दरार डालने की कोशिश की तो तुम्हें नंगा करके बीच चौराहे पर इतना तोड़ा जाएगा कि आने वाली नस्ल भी याद रखेगी, हम ऐसा इलाज करेंगे।” यह पूरा मामला संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी रामलीला मैदान और थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव हैबतपुर से जुड़ा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *