स्कूल बस और ट्रक की टक्कर, 2 टीचर्स की मौत:सासाराम में 10 से ज्यादा स्टूडेंट्स घायल; 35 बच्चों के साथ पटना ट्रिप पर निकले थे

स्कूल बस और ट्रक की टक्कर, 2 टीचर्स की मौत:सासाराम में 10 से ज्यादा स्टूडेंट्स घायल; 35 बच्चों के साथ पटना ट्रिप पर निकले थे

रोहतास में स्कूल बस और ट्रक की टक्कर में 2 टीचर्स की मौत हो गई। हादसे में 10 से ज्यादा स्टूडेंट्स और 4 शिक्षक घायल हैं। टीचर्स कैमूर जिले के चैनपुर मध्य विद्यालय बढ़ौना से बच्चों को ट्रिप पर पटना ला रहे थे। बस में 35 बच्चे और 6 टीचर्स सवार थे। हादसा मोहनिया-आरा पथ पर सोहसा गांव के पास रात करीब 12.30 बजे हुआ। मृतकों की पहचान कैमूर जिले के चैनपुर, भैंसहर के संजय कुमार राय और उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के माविहार थाना क्षेत्र के बगहवा गांव के BPSC शिक्षक पुनीत कुमार सिंह के रूप में हुई है। घायल शिक्षकों में विपिन पांडे, सियानंद पटेल, लोरी सिंह और महिला शिक्षिका ललिता कुमारी शामिल हैं। इन सभी का सासाराम के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में घायल हुए 10 स्कूली बच्चों को तत्काल सासाराम के सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मौके से आई कुछ तस्वीरें देखिए… खबर लगातार अपडेट हो रही है… रोहतास में स्कूल बस और ट्रक की टक्कर में 2 टीचर्स की मौत हो गई। हादसे में 10 से ज्यादा स्टूडेंट्स और 4 शिक्षक घायल हैं। टीचर्स कैमूर जिले के चैनपुर मध्य विद्यालय बढ़ौना से बच्चों को ट्रिप पर पटना ला रहे थे। बस में 35 बच्चे और 6 टीचर्स सवार थे। हादसा मोहनिया-आरा पथ पर सोहसा गांव के पास रात करीब 12.30 बजे हुआ। मृतकों की पहचान कैमूर जिले के चैनपुर, भैंसहर के संजय कुमार राय और उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के माविहार थाना क्षेत्र के बगहवा गांव के BPSC शिक्षक पुनीत कुमार सिंह के रूप में हुई है। घायल शिक्षकों में विपिन पांडे, सियानंद पटेल, लोरी सिंह और महिला शिक्षिका ललिता कुमारी शामिल हैं। इन सभी का सासाराम के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में घायल हुए 10 स्कूली बच्चों को तत्काल सासाराम के सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मौके से आई कुछ तस्वीरें देखिए… खबर लगातार अपडेट हो रही है…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *