नालंदा में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर टकरा गई। हादसे में तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर है। तिलक समारोह से वापस घर लौट रहे थे। घटना एकंगरसराय-जहानाबाद मुख्य मार्ग पर कठार पुल के पास की है। गांव में पसरा मातम मृतकों की पहचान जहानाबाद जिले के टेनी बीघा गांव निवासी विनय शंकर के पुत्र सोनू कुमार (21), दिलीप कुमार के पुत्र रोहित कुमार (22) और उदय कुमार के पुत्र उद्देश्य कुमार (18 ) के रूप में हुई है। तीनों मृतक आपस में चचेरे भाई थे। घायल युवक सूरज(19) की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज के लिए पटना पीएमसीएच (PMCH) रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसरा हुआ है। सामने से आ रही गाड़ी ने दिया चकमा मृतक सोनू के बड़े भाई सुनील कुमार ने बताया कि मसौढ़ी के एक दोस्त की बहन के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए सभी भाई एकंगरसराय के भातु बीघा गांव आए थे। मंगलवार की सुबह सोनू, रोहित, उद्देश्य और सूरज समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी कठार पुल के पास सामने से आ रही एक गाड़ी ने उन्हें चकमा दे दिया। इससे कार अनियंत्रित हो गई और सीधे पुल के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव, जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष अजित कुमार टिंकू ने बताया कि सामने से आ रही गाड़ी के चकमा देने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य ने पटना ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। चौथे का इलाज चल रहा है। तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ स्थित मॉडल(सदर) अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नालंदा में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर टकरा गई। हादसे में तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर है। तिलक समारोह से वापस घर लौट रहे थे। घटना एकंगरसराय-जहानाबाद मुख्य मार्ग पर कठार पुल के पास की है। गांव में पसरा मातम मृतकों की पहचान जहानाबाद जिले के टेनी बीघा गांव निवासी विनय शंकर के पुत्र सोनू कुमार (21), दिलीप कुमार के पुत्र रोहित कुमार (22) और उदय कुमार के पुत्र उद्देश्य कुमार (18 ) के रूप में हुई है। तीनों मृतक आपस में चचेरे भाई थे। घायल युवक सूरज(19) की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज के लिए पटना पीएमसीएच (PMCH) रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसरा हुआ है। सामने से आ रही गाड़ी ने दिया चकमा मृतक सोनू के बड़े भाई सुनील कुमार ने बताया कि मसौढ़ी के एक दोस्त की बहन के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए सभी भाई एकंगरसराय के भातु बीघा गांव आए थे। मंगलवार की सुबह सोनू, रोहित, उद्देश्य और सूरज समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी कठार पुल के पास सामने से आ रही एक गाड़ी ने उन्हें चकमा दे दिया। इससे कार अनियंत्रित हो गई और सीधे पुल के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव, जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष अजित कुमार टिंकू ने बताया कि सामने से आ रही गाड़ी के चकमा देने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य ने पटना ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। चौथे का इलाज चल रहा है। तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ स्थित मॉडल(सदर) अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


