JEE Main Result 2026 Topper: टॉपर ने बताया टॉप करने के लिए सोशल मीडिया छोड़ना कितना जरुरी? जेईई मेन टॉपर श्रेयस मिश्रा की सक्सेस स्टोरी

JEE Main Result 2026 Topper: टॉपर ने बताया टॉप करने के लिए सोशल मीडिया छोड़ना कितना जरुरी? जेईई मेन टॉपर श्रेयस मिश्रा की सक्सेस स्टोरी

JEE Main Result 2026: JEE Main 2026 का रिजल्ट 16 फरवरी 2026 को देर शाम जारी कर दिया गया। इस परीक्षा के रिजल्ट में कुल 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया। इसी में से एक नाम श्रेयस मिश्रा का भी है। श्रेयस ने इस परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले दिल्ली के एकमात्र छात्र है। इस साल परीक्षा के पहले सेशन में 13 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा में सफल होने के बाद श्रेयस मिश्रा में अपनी सफलता का राज शेयर किया है।

Shreyas Mishra JEE Topper: फोन में सिर्फ जरूरी चीजें

आज के समय में जहां मोबाइल फोन पढ़ाई से ज्यादा ध्यान भटकाने का जरिया बन जाता है, श्रेयस ने उल्टा रास्ता चुना। उन्होंने तैयारी शुरू करते ही अपने स्मार्टफोन से लगभग सभी सोशल मीडिया ऐप हटा दिए। उनका कहना है कि यह छोटा-सा फैसला था, लेकिन असर बहुत बड़ा हुआ। ध्यान बंटने की गुंजाइश ही खत्म हो गई। इसके बाद पढ़ाई ही उनकी प्राथमिकता बन गई।

JEE Main Result 2026 Topper: पढ़ाई और खेल के बीच बैलेंस

श्रेयस दिल्ली के एक प्राइवेट स्कूल से पढ़ाई कर रहे हैं। लंबे समय तक पढ़ाई के बीच उन्होंने खुद को पूरी तरह मशीन नहीं बनने दिया। संगीत और खेल उनके लिए राहत का जरिया बने रहे। जब पढ़ाई से थकान होती, तो यही दो चीजें उन्हें फिर से ऊर्जा देतीं। शायद यही संतुलन उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखने में मददगार रहा।

JEE Main Result 2026: अगर जेईई नहीं होता तो?

हर सफल छात्र के पास एक बैकअप प्लान भी होता है। श्रेयस ने भी यह सोचा था। उनका प्लान-बी था गणित में उच्च शिक्षा लेना। वे कहते हैं कि मौका मिलता तो वे Indian Institute of Science, बेंगलुरु जैसे संस्थान में आगे की पढ़ाई करना पसंद करते। घर में यह तैयारी सिर्फ श्रेयस की नहीं थी, पूरा परिवार इस सफर का हिस्सा था। पढ़ाई के महीने कभी शांत, कभी भावनात्मक भी रहे। हर परीक्षा, हर मॉक टेस्ट के साथ उम्मीदें जुड़ी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *