Viral Video : चमत्कार! जी उठी मृत महिला, वीडियो हो रहा वायरल, डॉक्टर की भी हो रही तारीफ, जानिए कैसे हुआ ये संभव

Viral Video : चमत्कार! जी उठी मृत महिला, वीडियो हो रहा वायरल, डॉक्टर की भी हो रही तारीफ, जानिए कैसे हुआ ये संभव

Viral Video : अक्सर मरकर फिर से जिंदा होने की कहानियां सुनने को मिलती हैं। पर अब पुनर्जीवित होने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें डॉक्टर ने एक मृत महिला को नई जिंदगी देने का काम किया है जिसके लिए तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं, “ये किसी चमत्कार से कम नहीं है।”

CPR के कारण हुआ चमत्कार!

वीडियो में 16 फरवरी से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एक महिला आईसीयू में भर्ती है। वहां लगे मॉनिटर के हिसाब से वो मृत हो चुकी है। पर मौजूद महिला डॉक्टर ने फौरन सीपीआर देना आरंभ किया। बताया जा रहा है कि उस महिला चिकित्सक ने करीब 30 मिनट तक बिना रूके सीपीआर दिया और फिर चमत्कार हो उठा। मॉनिटर पर फिर से पल्स आदि सही होते दिखते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मरीज की हार्ट रेट जो बहुत कम हो गई थी, वह बढ़कर 86 बीपीएम (bpm) तक पहुंच गई।

पुनर्जीवित होने का Viral VIDEO देखिए

हालांकि, ये वीडियो किस देश, अस्पताल या कब का है। इसको लेकर खबर लिखे जाने तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, वीडियो AI है या नहीं इसको लेकर हमने चेक भी किया। गूगल के Gemini AI ने बताया कि ये वीडियो एआई से बना मालूम नहीं हो रहा है।

सीपीआर के दौरान डॉक्टर की उंगलियों या मरीज के चेहरे आदि AI से बने नहीं दिख रहे हैं। मॉनिटर या मेडिकल कार्ट डॉक्टर के हिलने पर अपना आकार बदलते हुए दिख रहे हैं। AI वीडियो में बैकग्राउंड की चीजें अक्सर स्थिर नहीं रहतीं। परछाईं और लाइटिंग के आधार पर भी कह सकते हैं कि AI अक्सर डॉक्टर की शरीर पर पड़ने वाली परछाईं (shadows) को मरीज के शरीर के साथ पूरी तरह मैच नहीं कर पाता। रोशनी का तालमेल बिगड़ना AI की पहचान हो सकती है।

इस आधार पर कहा जा रहा है कि ये वीडियो “रियल” है।

CPR है जीवनदायिनी!

सीपीआर एक जीवन देना वाला मेडिकल तकनीक है। इसके कारण कई बार लोगों की जान बचाने की खबरें आती रहती हैं। यह मेडिकल हेल्प मिलने तक कीमती समय देकर जीवित रहने की संभावना को दोगुना से तिगुना कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *