दरभंगा में क्रिकेट मैच के दौरान चाकूबाजी:तीन युवक गंभीर रूप से घायल, फाइनल मुकाबले के दौरान बढ़ा विवाद; मौके पर पहुंचे डीएम-एसपी पहुंचे

दरभंगा में क्रिकेट मैच के दौरान चाकूबाजी:तीन युवक गंभीर रूप से घायल, फाइनल मुकाबले के दौरान बढ़ा विवाद; मौके पर पहुंचे डीएम-एसपी पहुंचे

दरभंगा जिले के नगर पंचायत पाली में सोमवार को फाइनल क्रिकेट मैच के दौरान दो पक्षों के बीच हुई नोंकझोंक ने हिंसक रूप ले लिया। चाकूबाजी की घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को घनश्यामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद DMCH रेफर कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी मौके पर पहुंचे। एहतियातन क्यूआरटी, दंगा नियंत्रण टीम को क्षेत्र में तैनात किया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रीमियर लीग का फाइनल मैच तुमौल और बसौली गांव के बीच खेला जा रहा था। इसी दौरान दो पक्षों के युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो हुई, जो देखते-देखते मारपीट और चाकूबाजी में बदल गई। गनौन पंचायत के पंसस समशेद तौहीद के पुत्र मो. चांद ने मच्छहट्टा में मछली बेच रहे मो. एहसान से मछली काटने वाला चाकू छीन लिया और लोगों पर हमला शुरू कर दिया। बाजार को बंद करा दिया गया चाकूबाजी में पाली गांव निवासी लालमोहन मिश्र के पुत्र आदित्य मिश्र (20), रसियारी गांव निवासी सुनील झा के पुत्र दुर्गानंद झा (22) और महथवार गांव के गणेश मिश्र के पुत्र रंजन मिश्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हालात को नियंत्रित करने के लिए 12 थानों की पुलिस बल को बुलाना पड़ा। एहतियातन पाली बाजार बंद करा दिया गया। फाइनल मैच का पुरस्कार वितरण समारोह स्थगित कर दिया गया। आयोजकों पर की जा सकती है कार्रवाई एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना हुई है। तीन लोग घायल हैं। इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। स्थिति नियंत्रण में है, क्षेत्र में शांति है। 2 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। टूर्नामेंट के आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति ली गई थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। अगर बिना अनुमति मैच आयोजित किया गया है तो आयोजकों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दरभंगा जिले के नगर पंचायत पाली में सोमवार को फाइनल क्रिकेट मैच के दौरान दो पक्षों के बीच हुई नोंकझोंक ने हिंसक रूप ले लिया। चाकूबाजी की घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को घनश्यामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद DMCH रेफर कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी मौके पर पहुंचे। एहतियातन क्यूआरटी, दंगा नियंत्रण टीम को क्षेत्र में तैनात किया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रीमियर लीग का फाइनल मैच तुमौल और बसौली गांव के बीच खेला जा रहा था। इसी दौरान दो पक्षों के युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो हुई, जो देखते-देखते मारपीट और चाकूबाजी में बदल गई। गनौन पंचायत के पंसस समशेद तौहीद के पुत्र मो. चांद ने मच्छहट्टा में मछली बेच रहे मो. एहसान से मछली काटने वाला चाकू छीन लिया और लोगों पर हमला शुरू कर दिया। बाजार को बंद करा दिया गया चाकूबाजी में पाली गांव निवासी लालमोहन मिश्र के पुत्र आदित्य मिश्र (20), रसियारी गांव निवासी सुनील झा के पुत्र दुर्गानंद झा (22) और महथवार गांव के गणेश मिश्र के पुत्र रंजन मिश्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हालात को नियंत्रित करने के लिए 12 थानों की पुलिस बल को बुलाना पड़ा। एहतियातन पाली बाजार बंद करा दिया गया। फाइनल मैच का पुरस्कार वितरण समारोह स्थगित कर दिया गया। आयोजकों पर की जा सकती है कार्रवाई एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना हुई है। तीन लोग घायल हैं। इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। स्थिति नियंत्रण में है, क्षेत्र में शांति है। 2 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। टूर्नामेंट के आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति ली गई थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। अगर बिना अनुमति मैच आयोजित किया गया है तो आयोजकों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *