Rajasthan Weather : आज सवेरे जयपुर में हल्के बादल छाए, सर्दी का असर हुआ कम

Rajasthan Weather : आज सवेरे जयपुर में हल्के बादल छाए, सर्दी का असर हुआ कम

– मौसम विभाग ने कहा, बादल छाने से मौसम में बदलाव आएगा

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज सवेरे बादल छाए रहे। सवेरे धूप की रोशनी मंद रही। वहीं बादल छाने से सर्दी के तेवर भी नरम नजर आए। आज सवेरे जयपुर में दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। इसके असर से सर्दीे का प्रभाव कम हुआ। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश के पूर्वी अंचल, ढंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मेवाड़ अंचल, रेगिसतानी जिलों और सरहदी जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज सवेरे से ही हल्के बादल छाए हुए हैं। बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं गुलाबी नगर में आज सवेरे न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तामपान 16 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 31 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 27 डिग्री रहने संभावना है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी जयपुर में बूंदाबांदी तो श्रीगंगानगर जिले में बादल छाए रहेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *