बुलंदशहर में स्टंटबाजी के वीडियो:पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप, बढ़ रहे हुड़दंग के मामले

बुलंदशहर में स्टंटबाजी के वीडियो:पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप, बढ़ रहे हुड़दंग के मामले

बुलंदशहर कोतवाली नगर और देहात क्षेत्रों में स्टंटबाजी की घटनाओं से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। सूरज ढलने के बाद इन इलाकों में रोजाना स्टंटबाजी के मामले सामने आ रहे हैं, जिनके वीडियो भी लगातार वायरल हो रहे हैं। इन घटनाओं पर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि आरोप है कि पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। अक्सर देखा गया है कि जब कोई स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है, तभी पुलिस चालान काटकर कार्रवाई का दिखावा करती है। इसी वजह से ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार रात को भी स्टंटबाजों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में चार से पांच युवक एक कार की खिड़कियों से बाहर निकले हुए थे और जमकर डांस कर रहे थे। वे सड़कों पर हूटिंग भी कर रहे थे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ये स्टंटबाज शराब के नशे में थे और गंगानगर के पार्क में टहल रही युवतियों पर फब्तियां कस रहे थे। इस पूरे मामले में सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। कार के नंबर के आधार पर इन युवकों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *