भोजपुर में 36 केंद्रों पर 10वीं की परीक्षा:तीन लेयर में जांच, सीसीटीवी से निगरानी; कदाचार रोकने के लिए जूता-मोजा पहनने पर रोक

भोजपुर में 36 केंद्रों पर 10वीं की परीक्षा:तीन लेयर में जांच, सीसीटीवी से निगरानी; कदाचार रोकने के लिए जूता-मोजा पहनने पर रोक

बिहार मैट्रिक वार्षिक परीक्षा आज से शुरू हो रही है। आरा में परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। जिले में कुल 36 सेंटर्स बनाए गए हैं। जहां दो पालियों में 17 से 25 फरवरी तक परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। आरा अनुमंडल में 26, जगदीशपुर में 6 और पीरो अनुमंडल में 4 केंद्र शामिल हैं। स्टूडेंट्स को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, जबकि विलंब से पहुंचने वाले विद्यार्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। कदाचार पर रोक के लिए जूता-मोजा पहनकर आने से रोक है। हर सेंटर पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। तीन लेयर में सुरक्षा है। सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन ने प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है। साथ ही परीक्षा अवधि के दौरान सभी केंद्रों के आसपास शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीएनएसएस की धारा 163 (1) लागू की गई है, जो परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले से लेकर समाप्ति के दो घंटे बाद तक प्रभावी रहेगी। जिले में 23494 छात्र और 22769 छात्राएं इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में जिले से कुल 46,263 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें 23,494 छात्र और 22,769 छात्राएं शामिल हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 1,936 अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। आरा सदर में चार आदर्श परीक्षा केंद्र भी बनाए गए हैं।
शहर के इन केंद्रों पर होगी परीक्षा आरा अनुमंडल में मॉडल इंस्टिट्यूट, आदर्श मध्य विद्यालय मीरगंज, अमीरचंद कन्या हाई स्कूल, एमएम महिला कॉलेज, महाराजा कॉलेज, हित नारायण क्षत्रिय हाई स्कूल, जैन कॉलेज, कैथोलिक हाई स्कूल, राम जानकी हाई स्कूल उदवंतनगर, संजय गांधी कॉलेज, श्री जैन कन्या पाठशाला प्लस टू हाई स्कूल, तपेश्वर सिंह इंदू महिला कॉलेज में सेंटर है। इसके अलावा जयप्रकाश कॉलेज, मानो बैजनाथ हाई स्कूल कुल्हड़िया, एसबी कॉलेज, अलहफिज कॉलेज, जिला स्कूल, जगजीवन कालेज, पयहारी महाराज जी कालेज, एसबी प्लस टू हाई स्कूल, एचपीडी जैन स्कूल, हरखेन कुमार जैन ज्ञानस्थली, राजकीय कन्या हाई स्कूल, सावेटल मेमोरियल गर्ल्स हाई स्कूल, डा. नेमीचंद शास्त्री कन्या हाई स्कूल और टाउन प्लस टू हाई स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जगदीशपुर और पीरो अनुमंडल के इन केंद्रों पर होगी परीक्षा जगदीशपुर अनुमंडल के छह केंद्र पर मैट्रिक की परीक्षा होगी। इनमें एसएस प्लस टू हाई स्कूल, एसएस गर्ल्स प्लस टू हाई स्कूल, एसएसबी महिला कालेज। बिहिया में हाई स्कूल, कस्तूरबा गर्ल्स हाई स्कूल और यूनिवर्सल प्लस टू पब्लिक स्कूल बिहिया शामिल है। वहीं, पीरो अनुमंडल के चार केंद्र पर मैट्रिक की परीक्षा होगी। इनमें पीरो हाई स्कूल, बीएसएस कॉलेज बचरी, पुष्पा हाई स्कूल और एमजी कॉलेज लहराबाद को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बिहार मैट्रिक वार्षिक परीक्षा आज से शुरू हो रही है। आरा में परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। जिले में कुल 36 सेंटर्स बनाए गए हैं। जहां दो पालियों में 17 से 25 फरवरी तक परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। आरा अनुमंडल में 26, जगदीशपुर में 6 और पीरो अनुमंडल में 4 केंद्र शामिल हैं। स्टूडेंट्स को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, जबकि विलंब से पहुंचने वाले विद्यार्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। कदाचार पर रोक के लिए जूता-मोजा पहनकर आने से रोक है। हर सेंटर पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। तीन लेयर में सुरक्षा है। सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन ने प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है। साथ ही परीक्षा अवधि के दौरान सभी केंद्रों के आसपास शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीएनएसएस की धारा 163 (1) लागू की गई है, जो परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले से लेकर समाप्ति के दो घंटे बाद तक प्रभावी रहेगी। जिले में 23494 छात्र और 22769 छात्राएं इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में जिले से कुल 46,263 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें 23,494 छात्र और 22,769 छात्राएं शामिल हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 1,936 अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। आरा सदर में चार आदर्श परीक्षा केंद्र भी बनाए गए हैं।
शहर के इन केंद्रों पर होगी परीक्षा आरा अनुमंडल में मॉडल इंस्टिट्यूट, आदर्श मध्य विद्यालय मीरगंज, अमीरचंद कन्या हाई स्कूल, एमएम महिला कॉलेज, महाराजा कॉलेज, हित नारायण क्षत्रिय हाई स्कूल, जैन कॉलेज, कैथोलिक हाई स्कूल, राम जानकी हाई स्कूल उदवंतनगर, संजय गांधी कॉलेज, श्री जैन कन्या पाठशाला प्लस टू हाई स्कूल, तपेश्वर सिंह इंदू महिला कॉलेज में सेंटर है। इसके अलावा जयप्रकाश कॉलेज, मानो बैजनाथ हाई स्कूल कुल्हड़िया, एसबी कॉलेज, अलहफिज कॉलेज, जिला स्कूल, जगजीवन कालेज, पयहारी महाराज जी कालेज, एसबी प्लस टू हाई स्कूल, एचपीडी जैन स्कूल, हरखेन कुमार जैन ज्ञानस्थली, राजकीय कन्या हाई स्कूल, सावेटल मेमोरियल गर्ल्स हाई स्कूल, डा. नेमीचंद शास्त्री कन्या हाई स्कूल और टाउन प्लस टू हाई स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जगदीशपुर और पीरो अनुमंडल के इन केंद्रों पर होगी परीक्षा जगदीशपुर अनुमंडल के छह केंद्र पर मैट्रिक की परीक्षा होगी। इनमें एसएस प्लस टू हाई स्कूल, एसएस गर्ल्स प्लस टू हाई स्कूल, एसएसबी महिला कालेज। बिहिया में हाई स्कूल, कस्तूरबा गर्ल्स हाई स्कूल और यूनिवर्सल प्लस टू पब्लिक स्कूल बिहिया शामिल है। वहीं, पीरो अनुमंडल के चार केंद्र पर मैट्रिक की परीक्षा होगी। इनमें पीरो हाई स्कूल, बीएसएस कॉलेज बचरी, पुष्पा हाई स्कूल और एमजी कॉलेज लहराबाद को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *