आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के बेलानाडीह मोड के निकट एक दबंग द्वारा किराने की दुकान पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी द्वारा की गई इस फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि किस तरह से बेखौफ आरोपी विवाद के बाद दुकानदार को निशाना बनाकर फायर कर देता है। हालांकि यह गोली दुकानदार को नहीं लगी। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका वीडियो भी सामने आ चुका है। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर सिधारी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। छह माह आरोपी ने दी थी गाली
इस मामले में पीड़ित सोनू मद्धेशिया ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव का ही रहने वाला राणा सिंह पुत्र दुर्ग विजय सिंह जो कि मेरे दुकान पर 6 माह पहले भी आकर गाली गलौज किया था। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि उस मामले की हमने शिकायत नहीं की थी। पर जिस तरह से इस बार आरोपी ने तमंचे से फायर झोंक दिया और किसी तरह से मैने भाग कर अपनी जान बचाई है। ऐसे में पीड़ित की तहरीर पर थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


