मुजफ्फरपुर में बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा आज यानी 17 फरवरी से शुरू है, जो 25 फरवरी तक चलेगी। जिले में 82 परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम होना है। जिलाधिकारी ने परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश संबंधी नियम स्पष्ट किए हैं। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा भवन में प्रवेश करना अनिवार्य है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी, जिसके लिए परीक्षार्थियों को अधिकतम 9:00 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। इसी तरह, द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से होगी और प्रवेश की अंतिम समय सीमा दोपहर 1:30 बजे निर्धारित की गई है। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, पेजर, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, स्मार्ट वॉच, मैग्नेटिक वॉच, व्हाइटनर, इरेजर सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक-वर्जित उपकरणों के लाने और उपयोग पर रोक है। परीक्षा कक्ष में न तो परीक्षार्थी और न ही वीक्षक मोबाइल फोन लेकर जाएंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में जूता-मोजा पहनकर आने की अनुमति नहीं है। ऐसे परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा छूटने पर घबराए नहीं, फिर मिलेगा मौका जिलाधिकारी ने परीक्षार्थियों और अभिभावकों को आश्वस्त किया है कि यदि किसी विशेष परिस्थिति में किसी परीक्षार्थी की कोई परीक्षा छूट जाती है, तो उन्हें चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मुख्य परीक्षा समाप्त होने के कुछ दिनों बाद एक विशेष परीक्षा आयोजित3 करेगी। परीक्षार्थी अपने छूटे हुए विषयों या पूरी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इससे उनके सत्र या शैक्षणिक वर्ष पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। नियमित और विशेष परीक्षा के परिणामों के प्रकाशन में आमतौर पर केवल 3-4 महीने का अंतर होता है।
पराक्षार्थियों को परेशानी न हो, ट्रैफिक व्यवस्था की होगी मॉनिटरिंग परीक्षा अवधि में शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक डीएसपी को विशेष निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा प्रारंभ से लेकर समाप्ति तक सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास गश्ती दंडाधिकारी तैनात रहेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए ट्रैफिक डीएसपी को अलर्ट एंड एक्टिव मोड में यातायात व्यवस्था का निर्देश दिया है। इसकी मॉनिटरिंग संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) करेंगे। दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात होंगे परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल तैनात किए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी थाना अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल और गेस्ट हाउस पर निगरानी रखी जाए और अपने-अपने क्षेत्र में स्थित विद्यालय और महाविद्यालयों में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराई जाए। परीक्षा केंद्र परिसर में परीक्षा अवधि के दौरान मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष की ओर से परीक्षा की मॉनिटरिंग की जाएगी, जिसके लिए सुरक्षित दंडाधिकारी और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
आसपास फोटो स्टेट पर रोक
अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी/पश्चिमी) और संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहने का निर्देश दिया गया है। उन्हें परीक्षा केंद्रों के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू करने के लिए आदेश निर्गत करने को कहा गया है, ताकि अनावश्यक भीड़ और अवांछित गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके।
साथ ही निर्देश दिया गया है कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित फोटो स्टेट मशीन, कॉपियर और डुप्लीकेट मशीनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।
मुजफ्फरपुर डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न होगी। किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरपुर में बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा आज यानी 17 फरवरी से शुरू है, जो 25 फरवरी तक चलेगी। जिले में 82 परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम होना है। जिलाधिकारी ने परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश संबंधी नियम स्पष्ट किए हैं। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा भवन में प्रवेश करना अनिवार्य है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी, जिसके लिए परीक्षार्थियों को अधिकतम 9:00 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। इसी तरह, द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से होगी और प्रवेश की अंतिम समय सीमा दोपहर 1:30 बजे निर्धारित की गई है। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, पेजर, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, स्मार्ट वॉच, मैग्नेटिक वॉच, व्हाइटनर, इरेजर सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक-वर्जित उपकरणों के लाने और उपयोग पर रोक है। परीक्षा कक्ष में न तो परीक्षार्थी और न ही वीक्षक मोबाइल फोन लेकर जाएंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में जूता-मोजा पहनकर आने की अनुमति नहीं है। ऐसे परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा छूटने पर घबराए नहीं, फिर मिलेगा मौका जिलाधिकारी ने परीक्षार्थियों और अभिभावकों को आश्वस्त किया है कि यदि किसी विशेष परिस्थिति में किसी परीक्षार्थी की कोई परीक्षा छूट जाती है, तो उन्हें चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मुख्य परीक्षा समाप्त होने के कुछ दिनों बाद एक विशेष परीक्षा आयोजित3 करेगी। परीक्षार्थी अपने छूटे हुए विषयों या पूरी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इससे उनके सत्र या शैक्षणिक वर्ष पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। नियमित और विशेष परीक्षा के परिणामों के प्रकाशन में आमतौर पर केवल 3-4 महीने का अंतर होता है।
पराक्षार्थियों को परेशानी न हो, ट्रैफिक व्यवस्था की होगी मॉनिटरिंग परीक्षा अवधि में शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक डीएसपी को विशेष निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा प्रारंभ से लेकर समाप्ति तक सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास गश्ती दंडाधिकारी तैनात रहेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए ट्रैफिक डीएसपी को अलर्ट एंड एक्टिव मोड में यातायात व्यवस्था का निर्देश दिया है। इसकी मॉनिटरिंग संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) करेंगे। दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात होंगे परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल तैनात किए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी थाना अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल और गेस्ट हाउस पर निगरानी रखी जाए और अपने-अपने क्षेत्र में स्थित विद्यालय और महाविद्यालयों में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराई जाए। परीक्षा केंद्र परिसर में परीक्षा अवधि के दौरान मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष की ओर से परीक्षा की मॉनिटरिंग की जाएगी, जिसके लिए सुरक्षित दंडाधिकारी और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
आसपास फोटो स्टेट पर रोक
अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी/पश्चिमी) और संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहने का निर्देश दिया गया है। उन्हें परीक्षा केंद्रों के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू करने के लिए आदेश निर्गत करने को कहा गया है, ताकि अनावश्यक भीड़ और अवांछित गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके।
साथ ही निर्देश दिया गया है कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित फोटो स्टेट मशीन, कॉपियर और डुप्लीकेट मशीनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।
मुजफ्फरपुर डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न होगी। किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।