MP-UP और राजस्थान में तेज गर्मी, तापमान 30°C पार:आज से बारिश के आसार; उत्तराखंड में बर्फबारी, गुंजी-आदि कैलाश मोटर मार्ग में पारा माइनस 18°C

MP-UP और राजस्थान में तेज गर्मी, तापमान 30°C पार:आज से बारिश के आसार; उत्तराखंड में बर्फबारी, गुंजी-आदि कैलाश मोटर मार्ग में पारा माइनस 18°C

देश भर में सर्दी की असर लगभग खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जगहों पर सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार चला गया। इन राज्यों में मंगलवार से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से मौसम करवट लेगा। राजस्थान में आज दोपहर से बादल छाएंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। यूपी के कुछ हिस्सों में 17 और 18 फरवरी को बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। मध्य प्रदेश में 18-19 फरवरी को बारिश का अलर्ट है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। राज्य के 5 जिलों में 17 फरवरी से अगले 2 दिन तक बारिश और बर्फबारी होगी।गुंजी-आदि कैलाश मोटर मार्ग में सोमवार को तापमान -18°C दर्ज हुआ। इस हफ्ते राज्यों में मौसम का हाल 17 फरवरी से 19 फरवरी: उत्तराखंड में बारिश/बर्फबारी की संभावना। 18 फरवरी : हिमाचल प्रदेश में बारिश/बर्फबारी की संभावना। 17 से 18 फरवरी: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज, बिजली के साथ बारिश का अलर्ट। 21 और 22 फरवरी: तमिलनाडु, केरल और माहे में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *