भास्कर न्यूज| पूर्णिया दो दिवसीय प्रवास के दौरान विधायक विजय खेमका शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों का व्यापक दौरा कर विभिन्न स्थानों पर आयोजित कई सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस क्रम में नगर निगम के नगर आयुक्त के साथ विस्तृत चर्चा कर शहर के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने गुलाबबाग,रामबाग, मधुबनी एवं रामनगर क्षेत्रों में नए पार्कों व शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर डीलक्स एवं पिंक शौचालयों का निर्माण कराने कहा। विधायक ने मधुबनी बाजार ,भट्टा बाजार एवं खुश्कीबाग बाजार के हाट का आधुनिकीकरण करने हेतु साथ ही शहर में जल निकासी के लिए अधूरे नाले एवं शेष बचे नालों का सर्वे कराकर योजनानुसार निर्माण कार्य करने कहा। विधायक ने नगर आयुक्त को शहरी क्षेत्र में सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया,ताकि नगर विकास मंत्रालय से आवश्यक स्वीकृति एवं राशि प्राप्त किया जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने कठ करेजा घाट, बक्सा घाट एवं मरंगा घाट पर आधुनिक मुक्तिधाम के निर्माण की योजना बनाने को कहा। विधायक ने बुडको के अधिकारियों के साथ शहर में चल रही सड़कों की समीक्षा की तथा रामबाग स्थित महाराजपुर टोला में निर्माणाधीन सड़कों का मुआयना किया। निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। कहा-शहरी विकास योजना 2026-27 के अंतर्गत शहर की महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की अनुशंसा शीघ्र की जाएगी।
विधायक ने कहा- एनडीए की सरकार में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। कोई भी सड़क कच्ची नहीं रहेगी। सभी सड़कों का निर्माण चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। विधायक महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना में शामिल हुए। शिव बारात कार्यक्रमों में भाग लेकर समस्त सनातनी भाई-बहनों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। पूर्णिया | बिहार विधानसभा के चलते सत्र में पूर्णिया के समग्र विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों को विधायक विजय खेमका ने प्रमुखता से उठाया। सदन में पूर्णिया में एक राजकीय संस्कृत महाविद्यालय की स्थापना की मांग रखते हुए कहा कि संस्कृत हमारी प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा की आधारशिला है। युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने और उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए पूर्णिया में संस्कृत महाविद्यालय की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। विधायक ने मंत्री से युवाओं के लिए पूर्णिया में आईटी पार्क की स्थापना तथा शहर के डीएवी चौक पर पुलिस पोस्ट खोलने की मांग की। निवेदन-याचिका के माध्यम से पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक अंतर्गत रामपुर मुशहरी छठ घाट से पंचायत सरकार भवन तक तथा घोसोबाड़ी हाट से शांति पोद्दार आम बगीचा तक पक्की सड़क निर्माण की मांग सरकार के समक्ष रखी। कहा-इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा विकसित पूर्णिया मेरा संकल्प है और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास के साथ जनता की समस्या का निरंतर समाधान मेरी पहली प्राथमिकता है। भास्कर न्यूज| पूर्णिया दो दिवसीय प्रवास के दौरान विधायक विजय खेमका शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों का व्यापक दौरा कर विभिन्न स्थानों पर आयोजित कई सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस क्रम में नगर निगम के नगर आयुक्त के साथ विस्तृत चर्चा कर शहर के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने गुलाबबाग,रामबाग, मधुबनी एवं रामनगर क्षेत्रों में नए पार्कों व शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर डीलक्स एवं पिंक शौचालयों का निर्माण कराने कहा। विधायक ने मधुबनी बाजार ,भट्टा बाजार एवं खुश्कीबाग बाजार के हाट का आधुनिकीकरण करने हेतु साथ ही शहर में जल निकासी के लिए अधूरे नाले एवं शेष बचे नालों का सर्वे कराकर योजनानुसार निर्माण कार्य करने कहा। विधायक ने नगर आयुक्त को शहरी क्षेत्र में सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया,ताकि नगर विकास मंत्रालय से आवश्यक स्वीकृति एवं राशि प्राप्त किया जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने कठ करेजा घाट, बक्सा घाट एवं मरंगा घाट पर आधुनिक मुक्तिधाम के निर्माण की योजना बनाने को कहा। विधायक ने बुडको के अधिकारियों के साथ शहर में चल रही सड़कों की समीक्षा की तथा रामबाग स्थित महाराजपुर टोला में निर्माणाधीन सड़कों का मुआयना किया। निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। कहा-शहरी विकास योजना 2026-27 के अंतर्गत शहर की महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की अनुशंसा शीघ्र की जाएगी।
विधायक ने कहा- एनडीए की सरकार में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। कोई भी सड़क कच्ची नहीं रहेगी। सभी सड़कों का निर्माण चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। विधायक महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना में शामिल हुए। शिव बारात कार्यक्रमों में भाग लेकर समस्त सनातनी भाई-बहनों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। पूर्णिया | बिहार विधानसभा के चलते सत्र में पूर्णिया के समग्र विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों को विधायक विजय खेमका ने प्रमुखता से उठाया। सदन में पूर्णिया में एक राजकीय संस्कृत महाविद्यालय की स्थापना की मांग रखते हुए कहा कि संस्कृत हमारी प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा की आधारशिला है। युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने और उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए पूर्णिया में संस्कृत महाविद्यालय की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। विधायक ने मंत्री से युवाओं के लिए पूर्णिया में आईटी पार्क की स्थापना तथा शहर के डीएवी चौक पर पुलिस पोस्ट खोलने की मांग की। निवेदन-याचिका के माध्यम से पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक अंतर्गत रामपुर मुशहरी छठ घाट से पंचायत सरकार भवन तक तथा घोसोबाड़ी हाट से शांति पोद्दार आम बगीचा तक पक्की सड़क निर्माण की मांग सरकार के समक्ष रखी। कहा-इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा विकसित पूर्णिया मेरा संकल्प है और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास के साथ जनता की समस्या का निरंतर समाधान मेरी पहली प्राथमिकता है।


