शतरंज एकाग्रता,तर्कशक्ति व योजना बनाने की बढ़ाता है क्षमता : राजीव

शतरंज एकाग्रता,तर्कशक्ति व योजना बनाने की बढ़ाता है क्षमता : राजीव

भास्कर न्यूज। पूर्णिया एक दिवसीय निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त टारगेट जीएम शतरंज क्लब के सहयोग से दून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में स्कूल के कुल 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया। क्लब के सचिव साजन अमृत ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो ग्रुपों में आयोजित की गई थी। ग्रुप ए में ग्रेड 1 ग्रेड 2 व ग्रुप बी में ग्रेड 3, 4 के छात्र-छात्रा शामिल थे। ग्रुप ए में खुशी कुमारी प्रथम, मो.अल्तमश द्वितीय व . आन्या तृतीय स्थान प्राप्त की। ग्रुप बी में लक्ष्य प्रथम,हर्ष द्वितीय व उत्कर्ष तृतीय स्थान लाया। स्कूल के डायरेक्टर राजीव मोदी ने कहा कि यह दो खिलाड़ियों के बीच खेला जाने वाला एक प्राचीन और लोकप्रिय मानसिक खेल है। यह खेल एकाग्रता,तर्कशक्ति और योजना बनाने की क्षमता को बढ़ाता है। सफल प्रतिभागियों को स्कूल के डायरेक्टर राजीव मोदी,प्रधानाचार्य सिग्मा दास,शैक्षणिक प्रमुख कमल अजीज,शैक्षिक समन्वयक नौशीन फरहा ने ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया। यह पुरस्कार वितरण स्कूल के असेंबली टाइम में किया गया। मौके पर सैकड़ों छात्र,छात्राएं और शिक्षक थे। भास्कर न्यूज। पूर्णिया एक दिवसीय निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त टारगेट जीएम शतरंज क्लब के सहयोग से दून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में स्कूल के कुल 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया। क्लब के सचिव साजन अमृत ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो ग्रुपों में आयोजित की गई थी। ग्रुप ए में ग्रेड 1 ग्रेड 2 व ग्रुप बी में ग्रेड 3, 4 के छात्र-छात्रा शामिल थे। ग्रुप ए में खुशी कुमारी प्रथम, मो.अल्तमश द्वितीय व . आन्या तृतीय स्थान प्राप्त की। ग्रुप बी में लक्ष्य प्रथम,हर्ष द्वितीय व उत्कर्ष तृतीय स्थान लाया। स्कूल के डायरेक्टर राजीव मोदी ने कहा कि यह दो खिलाड़ियों के बीच खेला जाने वाला एक प्राचीन और लोकप्रिय मानसिक खेल है। यह खेल एकाग्रता,तर्कशक्ति और योजना बनाने की क्षमता को बढ़ाता है। सफल प्रतिभागियों को स्कूल के डायरेक्टर राजीव मोदी,प्रधानाचार्य सिग्मा दास,शैक्षणिक प्रमुख कमल अजीज,शैक्षिक समन्वयक नौशीन फरहा ने ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया। यह पुरस्कार वितरण स्कूल के असेंबली टाइम में किया गया। मौके पर सैकड़ों छात्र,छात्राएं और शिक्षक थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *