जरूरत की खबर- एलोवेरा जूस के 11 हेल्थ बेनिफिट्स:डॉक्टर से जानें किन्हें नहीं पीना चाहिए, खरीदते हुए बरतें ये जरूरी सावधानियां

जरूरत की खबर- एलोवेरा जूस के 11 हेल्थ बेनिफिट्स:डॉक्टर से जानें किन्हें नहीं पीना चाहिए, खरीदते हुए बरतें ये जरूरी सावधानियां

हम बचपन से एलोवेरा के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में सुनते आए हैं। स्किन में निखार लाने से लेकर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने तक, इसके कई फायदे बताए जाते हैं। यही वजह है कि लोग इसका खूब इस्तेमाल करते हैं। आयुर्वेद और मेडिकल साइंस दोनों ही इसे एक बेहद उपयोगी औषधीय पौधा मानते हैं। साल 2016 में इंटरनेशनल पीयर रिव्यू ओपन एक्सेस जर्नल ‘बायोसाइंस बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च कम्युनिकेशन’ में एक स्टडी पब्लिश हुई। इसके मुताबिक, एलोवेरा में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीवायरल गुण होते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव भी देखे गए हैं। इसलिए एलोवेरा घाव भरने, सनबर्न और स्किन डैमेज ठीक करने में मददगार हो सकता है। पिछले कुछ सालों में एलोवेरा जूस पीने का चलन तेजी से बढ़ा है। लोग इसे पाचन सुधारने, शरीर को डिटॉक्स करने, इम्यूनिटी बढ़ाने और स्किन हेल्थ बेहतर बनाने वाले नेचुरल टॉनिक के रूप में अपना रहे हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि क्या रोज एलोवेरा जूस पीना वास्तव में सुरक्षित है। साथ ही इसका शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है? तो आइए, आज ‘जरूरत की खबर’ में एलोवेरा जूस से जुड़े इन सभी सवालों के जवाब विस्तार से समझते हैं। साथ ही इसके फायदे, सही मात्रा, सेवन का तरीका और जरूरी सावधानियों पर भी चर्चा करेंगे। एक्सपर्ट: डॉ. अनु अग्रवाल, सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन, फाउंडर- ‘वनडाइडटुडे’ सवाल- एलोवेरा में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं? जवाब- यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) के मुताबिक, एलोवेरा में भरपूर मात्रा में पानी होता है। साथ ही कैल्शियम, सोडियम और विटामिन C जैसे कई जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं। एलोवेरा जूस आमतौर पर इसके पत्ते के अंदर मौजूद जेल को साफ करके तैयार किया जाता है। नीचे दिए ग्राफिक से 100 ग्राम एलोवेरा जूस की न्यूट्रिशनल वैल्यू समझिए- सवाल- एलोवेरा जूस हमारे शरीर में क्या काम करता है? जवाब- एलोवेरा जूस मुख्य रूप से हमारे शरीर में ये काम करता है– सवाल- रोज एलोवेरा जूस पीने के क्या फायदे हैं? जवाब- नीचे दिए पॉइंटर्स से समझिए– एलाेवेरा जूस के बाकी हेल्थ बेनिफिट्स नीचे दिए ग्राफिक से समझिए- सवाल- एलोवेरा जूस पीने का सही तरीका क्या है? जवाब- नीचे दिए पॉइंटर्स से समझिए– सवाल- क्या एलोवेरा जूस खाली पेट पीना ज्यादा फायदेमंद होता है? जवाब- हां, खाली पेट लेने से इसका अवशोषण बेहतर होता है और पाचन तंत्र को एक्टिव करने में मदद मिलती है। हालांकि यह सभी के लिए सुरक्षित नहीं है। कुछ लोगों को इससे पेट दर्द, दस्त या ऐंठन हो सकती है। इसलिए पहले डॉक्टर की सलाह लें। सवाल- एलोवेरा जूस स्किन और बालों के लिए कैसे फायदेमंद है? जवाब- नीचे दिए पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- एक दिन में कितनी मात्रा में एलोवेरा जूस लेना सेफ है? जवाब- सामान्य तौर पर वयस्कों के लिए दिन में 20–30 ml एलोवेरा जूस पर्याप्त और सुरक्षित माना जाता है। इसे एक गिलास पानी में मिलाकर लेना बेहतर रहता है। सवाल- क्या एलोवेरा जूस पीने के कोई साइड इफेक्ट्स भी हैं? जवाब- हां, अधिक मात्रा में या लंबे समय तक एलोवेरा जूस पीने से कुछ लोगों में दस्त, पेट दर्द, ऐंठन या इलेक्ट्रोलाइट्स असंतुलन हो सकता है। इसका लैक्सेटिव प्रभाव शरीर में पोटेशियम की कमी की वजह बन सकता है। कुछ लोगों में एलर्जी या स्किन संबंधी रिएक्शन भी हो सकते हैं। सवाल- किन लोगों को एलोवेरा जूस नहीं पीना चाहिए? जवाब- कुछ लोगों को एलोवेरा जूस नहीं पीना चाहिए। जैसेकि- सवाल- बाजार से एलोवेरा जूस खरीदते समय किन बाताें का ध्यान रखना चाहिए? जवाब- इस दौरान कुछ बातों का खास ख्याल रखें। जैसेकि- …………………… जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- आपका मोटापा फैट है या वाटर वेट: जानें ये क्या होता है, शरीर पानी क्यों स्टोर करता है, डॉक्टर को दिखाना कब जरूरी प्रकृति और हमारे शरीर, दोनों के काम करने का साइंस एक जैसा है। दोनों बैलेंस के लिए काम करते हैं। शरीर को जब लगता है कि बैलेंस बनाने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत है तो वह ज्यादा पानी जमा कर लेता है। पूरी खबर पढ़िए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *