अरवल में युवक के साथ मारपीट:दौड़ लागाने के लिए दबाव बनाने का आरोप, 4 नामजद-6 अज्ञात पर FIR

अरवल में युवक के साथ मारपीट:दौड़ लागाने के लिए दबाव बनाने का आरोप, 4 नामजद-6 अज्ञात पर FIR

अरवल सदर थाना क्षेत्र के बैदराबाद डीएवी स्कूल के पास एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में चार नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान फतेहपुर संडा गांव निवासी जितेंद्र सिंह के 19 वर्षीय पुत्र रिशु कुमार के रूप में हुई है। रिशु रोजाना की तरह बहाली की तैयारी के लिए सड़क पर दौड़ने जाता था। सोमवार को उसे फोन कर घर से बुलाया गया। रिशु कुमार ने पुलिस को बताया कि कुछ युवकों ने उसे जबरन दौड़ने के लिए कहा। जब उसने मना किया, तो उसे बिजली के खंभे से बांधकर पीटा गया। इस घटना के बाद उसने पुलिस को सूचना दी। सदर थाना प्रभारी दरबारी चौधरी ने बताया कि रिशु कुमार के आवेदन पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें बैदराबाद के मुरादपुर हुजरा निवासी मोनू कुमार, बिट्टू कुमार, शिशु कुमार सहित चार नामजद और छह अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। अरवल सदर थाना क्षेत्र के बैदराबाद डीएवी स्कूल के पास एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में चार नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान फतेहपुर संडा गांव निवासी जितेंद्र सिंह के 19 वर्षीय पुत्र रिशु कुमार के रूप में हुई है। रिशु रोजाना की तरह बहाली की तैयारी के लिए सड़क पर दौड़ने जाता था। सोमवार को उसे फोन कर घर से बुलाया गया। रिशु कुमार ने पुलिस को बताया कि कुछ युवकों ने उसे जबरन दौड़ने के लिए कहा। जब उसने मना किया, तो उसे बिजली के खंभे से बांधकर पीटा गया। इस घटना के बाद उसने पुलिस को सूचना दी। सदर थाना प्रभारी दरबारी चौधरी ने बताया कि रिशु कुमार के आवेदन पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें बैदराबाद के मुरादपुर हुजरा निवासी मोनू कुमार, बिट्टू कुमार, शिशु कुमार सहित चार नामजद और छह अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *