रायपुर में जमीन खरीदने पहुंचे कारोबारी की गाड़ी से 38 लाख रुपए चोरी हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच करके सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालकर चार संदेहियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है, कि पूरे मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा। अब पढ़े क्या है पूरा मामला सिविल लाइन पुलिस के अनुसार पीड़ित जमीन की रजिस्ट्री के सिलसिले में सोमवार को तहसील कार्यालय आया था। तहसील कार्यालय के सामने बने मल्टीलेवल पॉर्किंग के सेकेंड फ्लोर में गाड़ी खड़ी की थी। वो पार्टी का इंतजार करते हुए कलक्ट्रेट परिसर पहुंचा। पार्टी आई तो गाड़ी से पैसा लेने के लिए रवाना हुआ। गाड़ी से पैसा गायब मिला,तो पीड़ित ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर सूचना दी। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम बनी और जांच के बाद चार संदेहियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों से पूछताछ पुलिस अधिकारी कर रहे है।


