पाली में सरकारी जमीन पर अवैध धुलाई का प्लांट पकड़ा:टीम को देख भागे लोग, जेसीबी से तोड़े 10 होदे, सैकड़ों थान, गाड़ी जब्त

पाली में सरकारी जमीन पर अवैध धुलाई का प्लांट पकड़ा:टीम को देख भागे लोग, जेसीबी से तोड़े 10 होदे, सैकड़ों थान, गाड़ी जब्त

पाली में सोमवार रात प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर अवैध रूप से संचालित कपड़ा धुलाई प्लांट को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान टीम को देखते ही मौके पर काम कर रहे लोग फरार हो गए। प्रशासनिक टीम ने मौके पर बने 10 अवैध होदों को तोड़ दिया तथा सैकड़ों कपड़े के थान और एक वाहन जब्त किया। यहां अवैध रूप से फैक्ट्रियों में तैयार होने वाले रंगीन कपड़ों के थानों की धुलाई की जा रही थी। धुलाई के बाद निकलने वाला दूषित पानी खुले में छोड़ दिया जाता था, जिससे आसपास की जमीन और पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा था। तहसीलदार कल्पेश जैन ने बताया कि पाली जिला कलेक्टर और मंत्री के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अवैध प्लांट कौन संचालित कर रहा था, इसकी जांच की जाएगी और नगर निगम की ओर से मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। कार्रवाई के दौरान निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी, यूआईटी तहसीलदार महावीर सीलू तथा प्रदूषण मंडल की टीम पुलिस बल मौजूद रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *