वडगाम में नकली घी फैक्ट्री पर छापा, 3.67 लाख का जत्था जब्त

वडगाम में नकली घी फैक्ट्री पर छापा, 3.67 लाख का जत्था जब्त

video news: बनासकांठा जिले की वडगाम तहसील के माहे गांव में खाद्य एवं औषधि नियामक विभाग, पालनपुर की टीम ने नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारकर 3.67 लाख रुपए का नकली घी जब्त किया। टीम ने पिछले दिनों की इस कार्रवाई में अवैध रूप से चल रही खुश्बु एंटरप्राइज नामक फैक्ट्री से 1513 किलो मिलावटी घी और मिलावटकारी पदार्थ जब्त किए। जैनम ब्रांड के नामक इस घी को बड़े पैमाने पर अन्य राज्यों में भी भेजा जाता था। जांच में सामने आया कि फैक्ट्री मालिक अलमदार अली सुनसरा बिना किसी वैध परवाने के नकली घी का उत्पादन और बिक्री कर रहा था। यहां रंग, एसेंस, सोयाबीन ऑयल, पामोलिन ऑयल और वनस्पति का उपयोग कर बड़े पैमाने पर मिलावटी घी तैयार किए जाने की आशंका है। इस फैक्ट्री के कैंपस से ये वस्तुएं मिली हैं। जैनम ब्रांड के नाम से घी को पैक किया जाता था। फैक्ट्री में तैयार किए जाने वाले घी को गाय और भैंस का घी बताकर बेचा जा रहा था।

विभाग ने 8 नमूने लेकर सरकारी फूड लैब में जांच के लिए भेजे हैं। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल जिम्मेदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *