Hardik Pandya Titanium Watch: टीम इंडिया ने मैदान पर पाकिस्तान को 61 रनों से मात तो दी, लेकिन मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा हार्दिक पांड्या की कलाई पर बंधी एक घड़ी की हो रही है। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही हार्दिक पांड्या की नीली घड़ी सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड बन गई है।
महादेव के रंग में दिखे हार्दिक
मैच वाले दिन महाशिवरात्रि का पावन पर्व था। हार्दिक पांड्या ने इस खास मौके पर अपनी नीली जर्सी के साथ दुनिया की सबसे महंगी घड़ियों में से एक Jacob & Co Epic X Sport Rudra Edition पहनी थी। यह घड़ी सिर्फ एक लग्जरी आइटम नहीं, बल्कि भगवान शिव के प्रति उनकी आस्था का प्रतीक भी है।
आखिर क्या है इस घड़ी में खास?
- त्रिशूल और डमरू: घड़ी की सुइयां भगवान शिव के त्रिशूल और डमरू से प्रेरित हैं।
- ओम का निशान: इसके डायल पर बहुत ही खूबसूरत ओम दिखाई दे रहा है।
- पूरी दुनिया में सिर्फ 25 पीस: यह घड़ी इतनी अनमोल है कि पूरी दुनिया में इसके मात्र 25 पीस ही बनाए गए हैं।
- रुद्राक्ष डिजाइन: इसके डिजाइन में रुद्राक्ष के दाने और रुद्र अवतार को बारीकी से दिखाया गया है।
पाकिस्तान कप्तान की सैलरी से 3 गुना महंगी
सोशल मीडिया पर इस घड़ी की कीमत की तुलना पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा की सैलरी से की जा रही है।
कीमत: इस घड़ी की इंटरनेशनल मार्केट में कीमत लगभग 28,000 डॉलर (करीब 25.35 लाख रुपये) है। यह कीमत पाकिस्तान के कप्तान की महीने की सैलरी से लगभग 3 गुना ज्यादा है। यानी जितनी पाकिस्तान के कप्तान की महीने भर की कमाई नहीं है, उससे कहीं ज्यादा कीमत की घड़ी हार्दिक पांड्या अपनी हाथ पर बांधते हैं।
मैदान पर भी रहा हार्दिक का जलवा
सिर्फ घड़ी ही नहीं, हार्दिक ने अपने खेल से भी सबका दिल जीत लिया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। 61 रनों की इस बड़ी जीत के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना दबदबा कायम कर लिया है।


