औरंगाबाद में लोजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका तेजस्वी का पुतला:बोले- गरीबों के मसीहा थे दिवंगत रामविलास पासवान, उनका अपमान नहीं सहेंगे

औरंगाबाद में लोजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका तेजस्वी का पुतला:बोले- गरीबों के मसीहा थे दिवंगत रामविलास पासवान, उनका अपमान नहीं सहेंगे

औरंगाबाद में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। सोमवार को लोजपा (रामविलास) कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला और तेजस्वी यादव का पुतला फूंका। आक्रोश मार्च लोजपा जिला अध्यक्ष के आवास से शुरू होकर रमेश चौक पहुंचा। जहां जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह सोनू के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करते हुए राजद के कार्यकारी अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। रामविलास पासवान के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी जिला अध्यक्ष ने कहा कि बिहार विधानसभा में राजद के एक विधायक की ओर से दिवंगत रामविलास पासवान के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी व्याप्त है। इसी के विरोध में लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ता पूरे राज्य भर में प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष ने विधायक के बयान की कड़ी निंदा की। वक्ताओं ने इसे दलित समाज और सामाजिक न्याय की विचारधारा का अपमान बताया। जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह सोनू ने कहा कि रामविलास पासवान ने अपने राजनीतिक जीवन में सामाजिक न्याय, समता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया। वे राष्ट्रीय राजनीति में एक मजबूत और सम्मानित आवाज थे। ऐसे महान नेता के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं के भी विरुद्ध है। ‘संबंधित विधायक सार्वजनिक रूप से माफी मांगे’ सभा में मौजूद नेताओं ने मांग की कि संबंधित विधायक सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। ऐसा नहीं होने पर पार्टी द्वारा चरणबद्ध आंदोलन चलाने की चेतावनी दी गई। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया था। हालांकि पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और भविष्य में भी ऐसे मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाने की बात कही। औरंगाबाद में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। सोमवार को लोजपा (रामविलास) कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला और तेजस्वी यादव का पुतला फूंका। आक्रोश मार्च लोजपा जिला अध्यक्ष के आवास से शुरू होकर रमेश चौक पहुंचा। जहां जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह सोनू के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करते हुए राजद के कार्यकारी अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। रामविलास पासवान के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी जिला अध्यक्ष ने कहा कि बिहार विधानसभा में राजद के एक विधायक की ओर से दिवंगत रामविलास पासवान के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी व्याप्त है। इसी के विरोध में लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ता पूरे राज्य भर में प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष ने विधायक के बयान की कड़ी निंदा की। वक्ताओं ने इसे दलित समाज और सामाजिक न्याय की विचारधारा का अपमान बताया। जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह सोनू ने कहा कि रामविलास पासवान ने अपने राजनीतिक जीवन में सामाजिक न्याय, समता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया। वे राष्ट्रीय राजनीति में एक मजबूत और सम्मानित आवाज थे। ऐसे महान नेता के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं के भी विरुद्ध है। ‘संबंधित विधायक सार्वजनिक रूप से माफी मांगे’ सभा में मौजूद नेताओं ने मांग की कि संबंधित विधायक सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। ऐसा नहीं होने पर पार्टी द्वारा चरणबद्ध आंदोलन चलाने की चेतावनी दी गई। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया था। हालांकि पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और भविष्य में भी ऐसे मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाने की बात कही।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *