समस्तीपुर में दो आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर:जमीन विवाद में हुई थी फायरिंग, इंस्पेक्टर की बेटी को लगी थी बुलेट

समस्तीपुर में दो आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर:जमीन विवाद में हुई थी फायरिंग, इंस्पेक्टर की बेटी को लगी थी बुलेट

समस्तीपुर में पुलिस इंस्पेक्टर की बेटी की मौत मामले में फरार 2 आरोपियों ने सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें हांसा पंचायत के पूर्व मुखिया अब्दुल समद खान और इजहार अहमद खान शामिल हैं। न्यायालय ने दोनों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। मामला बीते 16 मई का है, जब जमीन विवाद और कब्रिस्तान की दीवार को लेकर बादशाह खान और अन्य लोगों बीच विबाद में फायरिंग हुई थी। बुलेट कटिहार जिले में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक इकबाल अहमद खान की नाबालिग बेटी को लग गई थी। नाबालिग पास में ही खड़ी थी। गंभीर रूप से घायल बेटी ने इलाज के दौरान पटना में दम तोड़ दिया था। मथुरापुर थाने में 47/25 मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें कई आरोपी बने थे। पुलिस ने बादशाह खान और उसके बेटे को पहले गिरफ्तार कर लिया था। जो अभी जमानत पर बाहर है। कुर्की जब्ती के आदेश के बाद किया सरेंडर घटना के बाद से ही दोनों आरोपी पिछले 9 महीने से फरार थे। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। न्यायालय की ओर से कुर्की-जब्ती का आदेश दिए जाने के बाद, आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए आत्मसमर्पण का रास्ता चुना। न्यायालय के आदेश के बाद कोर्ट पुलिस ने आत्मसमर्पण करने वाले दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। सदर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। सदर टू डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। टीम लगातार छापेमारी कर रही थी, और इसी दबिश के कारण दोनों आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। समस्तीपुर में पुलिस इंस्पेक्टर की बेटी की मौत मामले में फरार 2 आरोपियों ने सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें हांसा पंचायत के पूर्व मुखिया अब्दुल समद खान और इजहार अहमद खान शामिल हैं। न्यायालय ने दोनों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। मामला बीते 16 मई का है, जब जमीन विवाद और कब्रिस्तान की दीवार को लेकर बादशाह खान और अन्य लोगों बीच विबाद में फायरिंग हुई थी। बुलेट कटिहार जिले में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक इकबाल अहमद खान की नाबालिग बेटी को लग गई थी। नाबालिग पास में ही खड़ी थी। गंभीर रूप से घायल बेटी ने इलाज के दौरान पटना में दम तोड़ दिया था। मथुरापुर थाने में 47/25 मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें कई आरोपी बने थे। पुलिस ने बादशाह खान और उसके बेटे को पहले गिरफ्तार कर लिया था। जो अभी जमानत पर बाहर है। कुर्की जब्ती के आदेश के बाद किया सरेंडर घटना के बाद से ही दोनों आरोपी पिछले 9 महीने से फरार थे। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। न्यायालय की ओर से कुर्की-जब्ती का आदेश दिए जाने के बाद, आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए आत्मसमर्पण का रास्ता चुना। न्यायालय के आदेश के बाद कोर्ट पुलिस ने आत्मसमर्पण करने वाले दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। सदर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। सदर टू डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। टीम लगातार छापेमारी कर रही थी, और इसी दबिश के कारण दोनों आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *