बेतिया के मझौलिया प्रखंड स्थित सरिसवा पंचायत से एक मामला सामने आया है। यहां पंचायत सचिव मनोज कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे बर्थ सर्टिफिकेट जारी करने के बदले ग्रामीणों से पैसे लेते हुए दिख रहे हैं। 200 से 500 रुपये तक की मांग वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि प्रमाण पत्र पर मोहर लगाने और दस्तावेज जारी करने के लिए 200 से 500 रुपये तक की मांग की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत कार्यालय में बिना ‘सुविधा शुल्क’ दिए कोई भी कार्य नहीं किया जाता है। उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी कर्मी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। बेतिया के मझौलिया प्रखंड स्थित सरिसवा पंचायत से एक मामला सामने आया है। यहां पंचायत सचिव मनोज कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे बर्थ सर्टिफिकेट जारी करने के बदले ग्रामीणों से पैसे लेते हुए दिख रहे हैं। 200 से 500 रुपये तक की मांग वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि प्रमाण पत्र पर मोहर लगाने और दस्तावेज जारी करने के लिए 200 से 500 रुपये तक की मांग की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत कार्यालय में बिना ‘सुविधा शुल्क’ दिए कोई भी कार्य नहीं किया जाता है। उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी कर्मी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।


