कानपुर में बैंक से निकले युवक से लूट:बाइक सवार बदमाशों ने कट्टे से पीटा, 8 लाख रुपए लूटे

कानपुर में बैंक से निकले युवक से लूट:बाइक सवार बदमाशों ने कट्टे से पीटा, 8 लाख रुपए लूटे

कानपुर के श्यामनगर क्षेत्र में शताब्दी उद्यान मोड़ के पास एक युवक से 8 लाख रुपए की लूट हो गई। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने युवक को कट्टे से पीटा और उसका बैग छीनकर फरार हो गए। पीड़ित युवक की पहचान यशोदानगर निवासी राजा के रूप में हुई है। राजा ने बताया कि उसने हाल ही में अपने गांव की जमीन बेची थी। वह एक निजी बैंक से रुपए निकालकर यशोदानगर लौट रहा था। शताब्दी उद्यान मोड़ के पास रास्ते में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे रोका। बदमाशों ने उसे कट्टे से पीटा और उसके पास से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *