हापुड़ में दो फरार बदमाशों पर इनाम:एसपी ने 25-25 हजार रुपए का घोषित किया इनाम

हापुड़ में दो फरार बदमाशों पर इनाम:एसपी ने 25-25 हजार रुपए का घोषित किया इनाम

हापुड़ में चावल व्यापारी से 64 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने दो फरार बदमाशों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। यह वारदात पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एनएच-9 पर हुई थी। 31 जनवरी को हुई थी लूट दरअसल डाणी पाटन सीकर, राजस्थान निवासी चावल व्यापारी राकेश ने पिलखुवा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को उन्होंने हापुड़ के रेलवे रोड स्थित एचडीएफसी बैंक से 64 लाख रुपये निकाले थे। यह धनराशि किसानों को भुगतान करने के लिए थी। राकेश बाइक पर पैसे लेकर दिल्ली जा रहे थे। पिलखुवा फ्लाईओवर पर पहुंचते ही स्कूटी सवार तीन युवकों ने हथियारों के बल पर उनसे 64 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस ने इस वारदात का पर्दाफाश करते हुए मुठभेड़ में एक घायल बदमाश सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके पास से 44 लाख 37 हजार रुपये, तमंचे और दो दोपहिया वाहन बरामद किए थे। फरार बदमाशों की तलाश जारी हालांकि, इस लूट में शामिल दो बदमाश अभी भी फरार हैं। इनकी पहचान गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-11 निवासी अकरम और हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी अर्जुन त्यागी के रूप में हुई है। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने इन दोनों फरार बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि इन अपराधियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *