RNT मेडिकल-कॉलेज के पूर्व ​प्रिंसिपल की पत्नी के कंगन चोरी:होटल ललित में बेटे की शादी में मेहंदी लगवाने के कार्यक्रम से गायब; जनाना हॉस्पिटल में गायनोलॉजिस्ट हैं

उदयपुर में RNT मेडिकल कॉलेज के पूर्व ​प्रिंसिपल डॉ. लाखन पोसवाल की पत्नी गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. पूनम पोसवाल के सोने के कंगन बेटे की शादी में चोरी हो गए। 3 तोला के दो कंगनों की कीमत करीब 3.70 लाख रुपए है। जानकारी के अनुसार फतहसागर झील स्थित होटल द ललित में 3 फरवरी को मेहंदी कार्यक्रम था और 5 फरवरी को शादी थी। डॉ. पूनम पोसवाल जनाना हॉस्पिटल में गायनेकोलॉजिस्ट हैं। हाथों में मेहंदी लगवाने से पहले डॉ. पूनम पोसवाल ने कंगन उतारकर अपनी बेटी को सौंप दिए थे। जब बेटी के हाथों में मेहंदी लगवाने की बारी आई तो उसने कंगन अपने पास रख लिए थे। उसी दौरान वे गायब हो गए। बताया जा रहा है कि कवर्ड लोन एरिया में महिलाओं के मेहंदी लगवाने का कार्यक्रम था। जहां कोई सीसीटीवी नहीं था। इस संबंध में डॉ. लाखन पोसवाल ने हाथीपोल थाने में रविवार को मुकदमा दर्ज कराया। डेढ़-डेढ़ तोले के दो सोने के कंगन थे: डॉ. पोसवाल
डॉ. लाखन पोसवाल ने बताया- डेढ़-डेढ़ तोले के दो सोने के कंगन थे। कंगन चोरी होने के बाद हमने दूसरे ही दिन पुलिस को शिकायत दे दी थी। तब तक हम खुद अपने स्तर पर कंगन ढूंढ़ते रहे। अपने स्तर पर सीसीटीवी खंगाले, लेकिन कहीं कोई पता नहीं लगा। ऐसे में 15 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया गया। इधर, पुलिस होटल और आसपास सीसीटीवी खंगालते हुए मामले की जांच में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *