भागलपुर में सोमवार को हत्या के आरोपी को गोली मार दी गई। अपराधी मदन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति नाजुक बनी है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मदन यादव पर पहले से हत्या का मामला दर्ज है और वह आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। बताया जा रहा है कि गांव में वर्चस्व को लेकर पिछले 15 साल से 2 गुटों के बीच विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया। घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर गांव की है।
पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है रविवार शाम मदन यादव जैसे ही गांव के पास पहुंचा, घात लगाए बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, घायल मदन यादव की स्थिति बेहद गंभीर है और उसे आईसीयू में रखा गया है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
केस नहीं उठाने पर किया हमला जख्मी मदन यादव ने बताया कि मेरे बेटे की हत्या 2013 में हुई थी। जिसको लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, इसी मामले विनोद यादव, पिंटू उर्फ़ बहरा यादव समेत अन्य लोगों ने केस उठाने की धमकी दी थी। केस नहीं उठाने पर सोमवार की दोपहर करीब अपराधियों ने घेर कर गोली मार दी। बताया जा रहा है कि जख्मी अपराधी मदन यादव ने 2010 में जमीन विवाद में विनोद यादव के पिता राजेंद्र यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद बदले की भावना से विनोद यादव क़े गुर्गे ने मदन यादव के बेटे ब्रज बिहारी गौतम उर्फ बिट्टू यादव की हत्या कर दी थी। आगोश में आकर हाल के दिनों बीते एक सप्ताह से विनोद यादव के घर पर जख्मी मदन यादव पथरबाजी कर रहा था। भागलपुर में सोमवार को हत्या के आरोपी को गोली मार दी गई। अपराधी मदन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति नाजुक बनी है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मदन यादव पर पहले से हत्या का मामला दर्ज है और वह आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। बताया जा रहा है कि गांव में वर्चस्व को लेकर पिछले 15 साल से 2 गुटों के बीच विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया। घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर गांव की है।
पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है रविवार शाम मदन यादव जैसे ही गांव के पास पहुंचा, घात लगाए बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, घायल मदन यादव की स्थिति बेहद गंभीर है और उसे आईसीयू में रखा गया है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
केस नहीं उठाने पर किया हमला जख्मी मदन यादव ने बताया कि मेरे बेटे की हत्या 2013 में हुई थी। जिसको लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, इसी मामले विनोद यादव, पिंटू उर्फ़ बहरा यादव समेत अन्य लोगों ने केस उठाने की धमकी दी थी। केस नहीं उठाने पर सोमवार की दोपहर करीब अपराधियों ने घेर कर गोली मार दी। बताया जा रहा है कि जख्मी अपराधी मदन यादव ने 2010 में जमीन विवाद में विनोद यादव के पिता राजेंद्र यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद बदले की भावना से विनोद यादव क़े गुर्गे ने मदन यादव के बेटे ब्रज बिहारी गौतम उर्फ बिट्टू यादव की हत्या कर दी थी। आगोश में आकर हाल के दिनों बीते एक सप्ताह से विनोद यादव के घर पर जख्मी मदन यादव पथरबाजी कर रहा था।


