10 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने मिथिला सांस्कृतिक धरोहरों को समक्षा:प्रशासनिक व्यवस्था को भी देखा, दरभंगा-मधुबनी का दौरा किया पूरा

10 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने मिथिला सांस्कृतिक धरोहरों को समक्षा:प्रशासनिक व्यवस्था को भी देखा, दरभंगा-मधुबनी का दौरा किया पूरा

2025 बैच के 10 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के प्रशिक्षु अधिकारी अपने ‘विंटर स्टडी टूर’ के तहत 3 दिवसीय शैक्षणिक दौरे पर दरभंगा पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने जिले की प्रशासनिक कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था, प्रमुख विकास परियोजनाओं और मिथिलांचल की सांस्कृतिक विरासत का अध्ययन किया। दरभंगा पहुंचने के बाद प्रशिक्षु अधिकारियों ने जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ एक परिचयात्मक बैठक की। बैठक में उन्हें जिले के प्रशासनिक ढांचे, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और विधि-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने दरभंगा एयरपोर्ट और दरभंगा एयर फोर्स स्टेशन का दौरा कर हवाई सेवाओं का जायजा लिया। साथ ही नवनिर्मित एयरपोर्ट एन्क्लेव का निरीक्षण किया। आमस-दरभंगा परियोजना स्थल का भ्रमण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।
शाम को प्रशिक्षु अधिकारी मधुबनी पहुंचे, जहां उन्होंने मिथिला हाट में मिथिला पेंटिंग, लोक कला और पारंपरिक हस्तशिल्प का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कलाकारों से संवाद कर क्षेत्रीय संस्कृति और परंपराओं की जानकारी प्राप्त की। मिथिला विश्वविद्यालय का भी भ्रमण किया दौरे के अंतिम दिन अधिकारियों ने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर महिला सुरक्षा और सहायता तंत्र की कार्यप्रणाली को समझा। इसके अलावा उन्होंने चंद्रधारी संग्रहालय, नरगोना पैलेस, दरभंगा तारामंडल और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय का भ्रमण किया।
इन स्थलों के माध्यम से प्रशिक्षुओं ने मिथिला के ऐतिहासिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक महत्व को नजदीक से जाना। दोपहर बाद दरभंगा नगर निगम में एक विस्तृत प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों को शहरी निकायों के प्रशासन, राजस्व प्रबंधन, स्वच्छता, जल निकासी और शहरी विकास योजनाओं की चुनौतियों और समाधान की जानकारी दी गई। 2025 बैच के 10 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के प्रशिक्षु अधिकारी अपने ‘विंटर स्टडी टूर’ के तहत 3 दिवसीय शैक्षणिक दौरे पर दरभंगा पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने जिले की प्रशासनिक कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था, प्रमुख विकास परियोजनाओं और मिथिलांचल की सांस्कृतिक विरासत का अध्ययन किया। दरभंगा पहुंचने के बाद प्रशिक्षु अधिकारियों ने जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ एक परिचयात्मक बैठक की। बैठक में उन्हें जिले के प्रशासनिक ढांचे, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और विधि-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने दरभंगा एयरपोर्ट और दरभंगा एयर फोर्स स्टेशन का दौरा कर हवाई सेवाओं का जायजा लिया। साथ ही नवनिर्मित एयरपोर्ट एन्क्लेव का निरीक्षण किया। आमस-दरभंगा परियोजना स्थल का भ्रमण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।
शाम को प्रशिक्षु अधिकारी मधुबनी पहुंचे, जहां उन्होंने मिथिला हाट में मिथिला पेंटिंग, लोक कला और पारंपरिक हस्तशिल्प का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कलाकारों से संवाद कर क्षेत्रीय संस्कृति और परंपराओं की जानकारी प्राप्त की। मिथिला विश्वविद्यालय का भी भ्रमण किया दौरे के अंतिम दिन अधिकारियों ने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर महिला सुरक्षा और सहायता तंत्र की कार्यप्रणाली को समझा। इसके अलावा उन्होंने चंद्रधारी संग्रहालय, नरगोना पैलेस, दरभंगा तारामंडल और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय का भ्रमण किया।
इन स्थलों के माध्यम से प्रशिक्षुओं ने मिथिला के ऐतिहासिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक महत्व को नजदीक से जाना। दोपहर बाद दरभंगा नगर निगम में एक विस्तृत प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों को शहरी निकायों के प्रशासन, राजस्व प्रबंधन, स्वच्छता, जल निकासी और शहरी विकास योजनाओं की चुनौतियों और समाधान की जानकारी दी गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *