गयाजी शहर के गांधी मैदान में मौजूद हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम में स्वर्गीय डॉ. फरासत हुसैन की स्मृति में आयोजित मगध प्रीमियर लीग सीजन–2 का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ। गया यूथ ने पैंथर क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से हरा दिया। लीग का आयोजन मगध पैंथर क्रिकेट अकादमी के बैनर तले हुआ। सचिव मोहम्मद दानिश के नेतृत्व में पूरा टूर्नामेंट व्यवस्थित ढंग से चला। फाइनल में मगध पैंथर क्रिकेट अकादमी और गया यूथ क्रिकेट अकादमी आमने-सामने थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए मगध पैंथर ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन बनाए। गौतम कुमार ने 33 रन की संयमित पारी खेली। रौशन कुमार ने 30 रन जोड़े। कप्तान प्रीतम राज ने 19 रन का योगदान दिया। आखिरी ओवरों में नवीन कुमार ने तेज 14 रन बनाकर स्कोर को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया। गया यूथ की गेंदबाजी सधी हुई रही। आदित्य कुमार ने 3 विकेट लेकर दबाव बनाया। शिवम किशोर और अर्नव किशोर ने भी योगदान दिया। गया यूथ क्रिकेट अकादमी ने मैच को एकतरफा बनाया 147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गया यूथ क्रिकेट अकादमी ने मैच को एकतरफा बना दिया। टीम ने 18.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 150 रन बना लिए। सैफ उल्लाह ने 53 रन की ठोस पारी खेली। पंकज कुमार ने 60 रन ठोककर मुकाबले की दिशा तय कर दी। मंगल मेहरा ने 20 रन का सहयोग दिया और आठ विकेट से जीत हो गई। स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। गया यूथ को 1.50 लाख रुपए मिले मैन ऑफ द मैच सैयद सैफ अब्दुल्लाह घोषित किए गए। मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बॉलर का खिताब गौतम यादव को मिला। विजेता गया यूथ को 1.50 लाख रुपए की राशि दी गई। उपविजेता मगध पैंथर को 50 हजार रुपए मिले।
पुरस्कार वितरण में पार्षद नैयर अहमद, राजद अध्यक्ष निजाम साहब, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दिवेश आनंद सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। मीडिया प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। सचिव मोहम्मद दानिश ने घोषणा की कि सीजन–3 और बड़े स्तर पर होगा। गया के क्रिकेट कैलेंडर में यह टूर्नामेंट अब स्थायी पहचान बना चुका है। युवा खिलाड़ियों को मंच मिला है तो वहीं शहर को नई खेल ऊर्जा। गयाजी शहर के गांधी मैदान में मौजूद हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम में स्वर्गीय डॉ. फरासत हुसैन की स्मृति में आयोजित मगध प्रीमियर लीग सीजन–2 का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ। गया यूथ ने पैंथर क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से हरा दिया। लीग का आयोजन मगध पैंथर क्रिकेट अकादमी के बैनर तले हुआ। सचिव मोहम्मद दानिश के नेतृत्व में पूरा टूर्नामेंट व्यवस्थित ढंग से चला। फाइनल में मगध पैंथर क्रिकेट अकादमी और गया यूथ क्रिकेट अकादमी आमने-सामने थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए मगध पैंथर ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन बनाए। गौतम कुमार ने 33 रन की संयमित पारी खेली। रौशन कुमार ने 30 रन जोड़े। कप्तान प्रीतम राज ने 19 रन का योगदान दिया। आखिरी ओवरों में नवीन कुमार ने तेज 14 रन बनाकर स्कोर को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया। गया यूथ की गेंदबाजी सधी हुई रही। आदित्य कुमार ने 3 विकेट लेकर दबाव बनाया। शिवम किशोर और अर्नव किशोर ने भी योगदान दिया। गया यूथ क्रिकेट अकादमी ने मैच को एकतरफा बनाया 147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गया यूथ क्रिकेट अकादमी ने मैच को एकतरफा बना दिया। टीम ने 18.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 150 रन बना लिए। सैफ उल्लाह ने 53 रन की ठोस पारी खेली। पंकज कुमार ने 60 रन ठोककर मुकाबले की दिशा तय कर दी। मंगल मेहरा ने 20 रन का सहयोग दिया और आठ विकेट से जीत हो गई। स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। गया यूथ को 1.50 लाख रुपए मिले मैन ऑफ द मैच सैयद सैफ अब्दुल्लाह घोषित किए गए। मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बॉलर का खिताब गौतम यादव को मिला। विजेता गया यूथ को 1.50 लाख रुपए की राशि दी गई। उपविजेता मगध पैंथर को 50 हजार रुपए मिले।
पुरस्कार वितरण में पार्षद नैयर अहमद, राजद अध्यक्ष निजाम साहब, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दिवेश आनंद सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। मीडिया प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। सचिव मोहम्मद दानिश ने घोषणा की कि सीजन–3 और बड़े स्तर पर होगा। गया के क्रिकेट कैलेंडर में यह टूर्नामेंट अब स्थायी पहचान बना चुका है। युवा खिलाड़ियों को मंच मिला है तो वहीं शहर को नई खेल ऊर्जा।


