Bollywood Celebs Reaction: भारत-पाकिस्तान का मैच हमेशा खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस की धड़कनें भी बढ़ा देता है, लेकिन इस बार मैच को अजय देवगन के शब्दों में कहें तो यह किसी “केकवॉक” जैसा रहा।
मैच के बाद फैंस ने ईशान किशन, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की। इसी कड़ी में बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई दी।
अजय देवगन का पोस्ट
अजय देवगन ने X पर लिखा, ‘ये शानदार टीम जीत को बहुत आसान बना देती है। क्या कमाल का खेल दिखाया है!’
अर्जुन रामपाल ने दी बधाई
अर्जुन रामपाल ने लिखा, ‘शानदार जीत। सुपर 8 में पहुंचने के लिए बेहतरीन प्रदर्शन। बधाई हो मेन इन ब्लू, हम आपसे प्यार करते हैं। खास तौर पर ईशान किशन को बधाई।’
मामूट्टी बोले- गर्व का पल
साउथ सुपरस्टार मामूट्टी ने X पर लिखा, ‘आईसीसी मेन्स में पाकिस्तान पर जीत के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई। देश के लिए गर्व का पल।’
अनुपम खेर का भावुक संदेश
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने महाशिवरात्रि के मौके पर लिखा, ‘हर हर महादेव! जय भोलेनाथ।’
अनिल कपूर और खुशबू सुंदर ने जताई खुशी
अनिल कपूर ने टीम इंडिया की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘और ऐसे जीता जाता है। सुपर प्राउड इंडियन क्रिकेट टीम।’
वहीं खुशबू सुंदर ने पोस्ट किया, ‘हम जीत गए! India हमेशा टॉप पर।’
विवेक ओबेरॉय ने की खिलाड़ियों की तारीफ
विवेक ओबरॉय ने ट्वीट किया, ‘ये मौका भी गया। ईशान किशन की 40 गेंदों पर 77 रन की शानदार पारी और शुरुआत में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या की बेहतरीन विकेटों ने मैच पलट दिया। पूरे मैच के दौरान मैं इतनी जोर से चिल्लाया कि अब मेरे कान बज रहे हैं! हमारी मेन इन ब्लू को और ताकत मिले।’
भारत की इस बड़ी जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। क्रिकेट फैंस से लेकर फिल्मी सितारों तक, हर कोई टीम इंडिया की इस दमदार जीत पर गर्व महसूस कर रहा है।






