मधुबनी के बिस्फी थाना पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को विफल करते हुए चार बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से हथियार, जिंदा कारतूस और चाकू बरामद किए हैं। ये अपराधी बिस्फी थाना क्षेत्र के रघौली गांव में एक घर में डकैती डालने की योजना बना रहे थे। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने सोमवार को प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को बिस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोईन पुल पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अपराधी भागने लगे, लेकिन सतर्क पुलिस बल ने चार अभियुक्तों को मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान घाटभटरा और बिस्फी दुधिया टोल निवासी रविन्द्र कुमार यादव, राहुल कुमार उर्फ राजकुमार, रविन्द्र कुमार यादव (दूसरा) और धर्मेन्द्र कुमार उर्फ धरम के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे बिस्फी थाना क्षेत्र के ग्राम रघौली में ‘बड़े घर’ को निशाना बनाकर डकैती डालने की योजना बना रहे थे। पुलिस के अचानक पहुंचने से भगदड़ मच गई, जिसका फायदा उठाकर उनके दो साथी अंधेरे में फरार होने में सफल रहे। बरामद सभी सामग्री की विधिवत जब्ती सूची बनाई गई है। गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को बिस्फी थाना लाया गया और उनके खिलाफ कांड संख्या 29/26 आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)/26/35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और फरार अपराधियों की तलाश तेज कर दी है। मधुबनी के बिस्फी थाना पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को विफल करते हुए चार बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से हथियार, जिंदा कारतूस और चाकू बरामद किए हैं। ये अपराधी बिस्फी थाना क्षेत्र के रघौली गांव में एक घर में डकैती डालने की योजना बना रहे थे। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने सोमवार को प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को बिस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोईन पुल पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अपराधी भागने लगे, लेकिन सतर्क पुलिस बल ने चार अभियुक्तों को मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान घाटभटरा और बिस्फी दुधिया टोल निवासी रविन्द्र कुमार यादव, राहुल कुमार उर्फ राजकुमार, रविन्द्र कुमार यादव (दूसरा) और धर्मेन्द्र कुमार उर्फ धरम के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे बिस्फी थाना क्षेत्र के ग्राम रघौली में ‘बड़े घर’ को निशाना बनाकर डकैती डालने की योजना बना रहे थे। पुलिस के अचानक पहुंचने से भगदड़ मच गई, जिसका फायदा उठाकर उनके दो साथी अंधेरे में फरार होने में सफल रहे। बरामद सभी सामग्री की विधिवत जब्ती सूची बनाई गई है। गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को बिस्फी थाना लाया गया और उनके खिलाफ कांड संख्या 29/26 आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)/26/35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और फरार अपराधियों की तलाश तेज कर दी है।


