होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी: मुंबई-बनारस और मुंबई-गोरखपुर नई स्पेशल ट्रेन का ऐलान

होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी: मुंबई-बनारस और मुंबई-गोरखपुर नई स्पेशल ट्रेन का ऐलान

होली के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे ने दो नई स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें मुंबई से बनारस और गोरखपुर के बीच चलाई जाएंगी, ताकि त्योहार के दौरान यात्रियों को कंफर्म यात्रा सुविधा मिल सके।

होली के दौरान मुंबई से उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है। इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से बड़ी संख्या में यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी। रेलवे ने इन ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल, ठहराव और कोच संरचना भी जारी कर दी है।

01073/01074 LTT-बनारस-LTT वीकली स्पेशल

ट्रेन नंबर 01073 एलटीटी से बनारस (BSBS)-

यह ट्रेन 25 फरवरी (बुधवार), 26 फरवरी (गुरुवार), 4 मार्च (बुधवार) और 5 मार्च (गुरुवार) को कुल 4 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से दोपहर 12:15 बजे प्रस्थान करेगी और बनारस देर रात 1:10 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 01074 बनारस से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)-

यह ट्रेन 27 फरवरी (शुक्रवार), 28 फरवरी (शनिवार), 6 मार्च (शुक्रवार) और 7 मार्च (शनिवार) को कुल 4 फेरे लगाएगी। यह बनारस से सुबह 06:35 बजे रवाना होकर मुंबई के एलटीटी स्टेशन पर शाम 4:40 बजे पहुंचेगी।

एलटीटी-बनारस स्पेशल का ठहराव- एलटीटी, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ओरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, सुबेदारगंज, वाराणसी और बनारस।

इसमें एक एसी टू टियर, 6 एसी थ्री टियर, 9 स्लीपर कोच और 4 जनरल (GS) कोच होंगे।

01079/01080 CSMT-गोरखपुर-CSMT डेली स्पेशल

ट्रेन नंबर 01079 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से गोरखपुर (GKP)

यह ट्रेन 21 फरवरी से 28 फरवरी तक और 1 मार्च से 8 मार्च तक कुल 16 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन मुंबई के सीएसएमटी से रात 10:30 बजे प्रस्थान करेगी और सुबह 10:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 01080 गोरखपुर से सीएसएमटी

यह ट्रेन 23 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक और 3 मार्च से 10 मार्च तक कुल 16 सेवाएं देगी। यह ट्रेन गोरखपुर से दोपहर 2:30 बजे रवाना होकर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) पर रात 12:40 बजे पहुंचेगी।

इसका स्टॉपेज दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ओरई, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद और गोरखपुर में होगा।

इसमें एक एसी टू टियर, 6 एसी थ्री टियर, 9 स्लीपर कोच और 2 जनरल (GS) कोच होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *