Delhi में India AI Impact Summit शुरू, 300 Global कंपनियां दिखाएंगी भविष्य की Technology

Delhi में India AI Impact Summit शुरू, 300 Global कंपनियां दिखाएंगी भविष्य की Technology
आज यानी 16 फरवरी को भारत में, दुनिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’शुरु हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस इवेंट का औपचारिक इवेंट का उद्धाटन शाम 5 बजे करेंगे। आपको बता दें कि, ये इवेंट 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में चलेगा। दुनियाभर से यहां पर कंपनियां आने वाली है, जो लेटेस्ट AI सॉल्यूशंस को दुनिया के सामने पेश करेंगे।
एआई असल जिंदगी में कैसे काम करता है और भविष्य में एआई से खेती, सेहत और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में क्या बदलाव लाने वाला है। 
आम लोगो के लिए क्या खास होगा?
AI इम्पैक्ट एक्सपो
आपको बता दें कि, 70,000 वर्ग मीटर से बड़े एरिया में एक मेगा प्रदर्शनी लगी है। इसमें 30 से ज्यादा देशों की 300+ कंपनियां अपने एआई गैजेट्स और टेक्नोलॉजी देखने को मिलेंगी। यहां पर आम लोग देख सकेंगे कि एआई असल जिंदगी में कैसे काम करता है।
एजुकेशन और स्किलिंग
 इस इवेंट में छात्रों और युवाओं के लिए ‘YUVAi’ और ‘AI for ALL’ कार्यक्रम शामिल है। इसकी मदद से लोग सीखेंगे कि एआई टूल्स का इस्तेमाल अपनी पढ़ाई और करियर को बेहतर बनाने के लिए कैसे किया जाए।
रोजमर्रा की समस्याओं पर फोकस 
एक्सपो में ऐसे एआई मॉडल्स का डेमो होगा जो खेती में फसल की बीमारी पहचानने, अस्तपतालों में बेहतर इलाज करने और भाषा अनुवाद को आसान बनाने में मदद करते हैं। 
स्टार्टअप्स लीडर्स से मुलाकात
देश और विदेश के स्टार्टअप्स अपने यूनिक और अलग-अलग तरह के उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान आम जनता को इन इनोवेटर्स से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे नई तकनीकों को करीब से समझ सकेंगे और जान पाएंगे कि भविष्य की तकनीक किस दिशा में आगे बढ़ रही है।
समिट में एंट्री पास के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
– सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट impact.indiaai.gov.in पर जाएं, अब Register Now पर क्लिक करें।
– अब विजिटर या डेलीगेट की श्रेणी चुनें।
– अपनी सरकारी आईडी और डिटेल्स अपलोड करें।
– रजिस्ट्रेशन कंफर्म होने के बाद आपको ई-पास जारी किया जाएगा।
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट शामिल होंगे ये 5 बड़े चेहरे
– इस समिट में 100 से ज्यादा देशों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्राजील के राष्ट्रपति लुला डी सिल्वा समेत 15-20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 50 ज्यादा मंत्री शामिल होंगे।
– इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में ग्लोबल और भारतीय टेक कंपनियों के 40 से अधिक सीईओ के भी समिट में हिस्सा लेने की उम्मीद हैं। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन, एनवीडिया के जेन्सेन हुआंग और माइक्रोसॉफ्ट-गूगल के अन्य बड़े नाम इसमें हिस्सा लेंगे। 
 
– इस कार्यक्रम में देश के प्रमुख उद्योगपतियों की भागीदारी रहेगी, जिनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, टाटा संस के प्रमुख एन. चंद्रशेखरन, इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि, भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल, टीसीएस के सीईओ के. कृतिवासन तथा एचसीएल टेक की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा शामिल होंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *