इंग्लैंड पर मंडरा रहा सुपर 8 से बाहर होने का संकट, यूरोपीय टीमों के खिलाफ रिकॉर्ड खराब

इंग्लैंड पर मंडरा रहा सुपर 8 से बाहर होने का संकट, यूरोपीय टीमों के खिलाफ रिकॉर्ड खराब

ICC T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप के इतिहास में यूरोपीय देशों के खिलाफ इंग्लैड सिर्फ एक मैच जीत पाया है। नीदरलैंड्स और आयरलैंड टी20 विश्व कप में इंग्लैड कि खिलाफ उलटफेर कर चुके हैं। ग्रुप सी में वेस्टइंडीज पहले ही क्वालीफाई कर चुका है, ऐसे में इडन गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले (Italy vs England) में इंग्लैंड को इटली को हराना जरूरी है वरना सुपर 8 (Super 8) का सफर खतरे में पड़ सकता है। 

ICC T20 World Cup 2026: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप सी के मुकाबले (Italy vs England) में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 202/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया है, जिसमें विल जैक्स ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 22 गेंदों में 53 रन बनाए। इसके अलावा फिल सॉल्ट (28), जैकब बैथेल (23), टॉम बैंटन (30) और सैम करन (25) की पारियों का भी अहम योगदान रहा।

मैच इंग्लैंड के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि टी20 विश्व कप के इतिहास में यूरोपीय देशों के खिलाफ इंग्लैंड का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है। सुपर 8 (Super 8) में जगह कायम रखने के लिए इंग्लैंड को इटली को हराना जरूरी है। अगर इटली उलटफेर करने में कामयाब होता है तो हैरी ब्रूक की टीम का ग्रुप-सी से सुपर 8 का सफर मुश्किल हो जाएगा।

फिलहाल ग्रुप सी की स्थिति देखें तो वेस्टइंडीज का टीम 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर है और सुपर एट के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। इंग्लैंड तीन मैचों में 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि स्कॉटलैंड और इटली दोनों 2-2 अंकों पर हैं। नेपाल तीन मैच हारकर बाहर हो चुका है। इंग्लैंड के पास तीन मैचों में दो जीत हैं लेकिन इटली के खिलाफ हार उन्हें संकट में डाल सकती है।

यूरोपीय देशों के खिलाफ इंग्लैंड का उलटफेर का इतिहास

इंग्लैंड को टी20 विश्व कप में यूरोपीय टीमों से तीन बार हार का सामना करना पड़ा है:

  • 2009 में नीदरलैंड्स ने लॉर्ड्स में 4 विकेट से हराया – टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में नीदरलैंड्स ने 163 रनों का लक्ष्य आखिरी गेंद पर हासिल कर इंग्लैंड को चौंका दिया था। टॉम डी ग्रूथ ने 49 रन बनाए और रयान टेन डोशेट ने 22 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
  • 2014 में चटगांव में नीदरलैंड्स ने 45 रन से कुचला – इंग्लैंड की टीम महज 88 रन पर ढेर हो गई थी, जो उस समय यह किसी पूर्ण सदस्य देश का एसोसिएट टीम के खिलाफ सबसे कम स्कोर था। नीदरलैंड्स की तरफ से मुदस्सर बुखारी और लोगन वान बीक ने तीन-तीन विकेट लिए।
  • 2022 में मेलबर्न में आयरलैंड ने डीएलएस से 5 रन से हराया – एंडी बलबर्नी ने 62 रन बनाए और जोश लिटिल ने इंग्लैंड को शुरुआती झटके दिए। बारिश के बाद इंग्लैंड डीएलएस लक्ष्य से 5 रन पीछे रह गई।

इसके अलावा 2010 में आयरलैंड और 2024 में स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच बारिश से रद्द हो गए। 2026 में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को हराकर 17 साल बाद पहली बार किसी यूरोपीय टीम के खिलाफ जीत दर्ज की।

टी20 विश्व कप 2026 में दोनों टीमों का सफर और क्वालिफिकेशन का गणित

इंग्लैंड का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन टीम की क्षमता के अनुरूप नहीं रहा है। उन्होंने नेपाल को नजदीकी मैच में 1 विकेट से और स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराया लेकिन वेस्टइंडीज से 6 विकेट से हार गए। इंग्लैंड का नेट रन रेट इटली के खिलाफ मैच से पहले -0.143 है।

दूसरी ओर इटली अपन पहला टी20 विश्व कप खेल रहा है। स्कॉटलैंड के खिलाफ 73 रन से हार के बाद इटली ने नेपाल को 10 विकेट से कुचला। मोस्का बंधुओं, एंथनी (62 नॉट आउट) और जस्टिन (60 नॉट आउट) ने विश्व कप में दो भाइयों की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। इटली का नेट रन रेट मैच के नतीजे से पहले -0.352 है।

यदि इटली इंग्लैंड को हरा देता है और सोमवार के होने वाले नेपाल के खिलाफ मुकाबले में स्कॉटलैंड जीत दर्ज करता है तो तीनों टीमों के 4-4 अंक हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में नेट रन रेट फैसला करेगा कि कौन सी दो टीमें सुपर 8 में प्रवेश करेंगी। स्कॉटलैंड का नेट रन रेट +0.359 है, जो बताता है कि इटली के खिलाफ हार इंग्लैंड को ग्रुप स्टेज से ही बाहर कर सकती है। इंग्लैंड को बड़े अंतर से जीतना होगा ताकि वे सुपर एट के लिए क्वालिफिकेशन पक्का कर सकें।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *