तरनतारन में 118 केंद्रों पर होगी PSEB की परीक्षाएं:17 फरवरी से शुरू, 12 फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात, कंट्रोल रूम और शिकायत सेल स्थापित

तरनतारन में 118 केंद्रों पर होगी PSEB की परीक्षाएं:17 फरवरी से शुरू, 12 फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात, कंट्रोल रूम और शिकायत सेल स्थापित

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। तरनतारन जिले में ये परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। यह जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) सतनाम सिंह बाठ ने दी।बाठ ने बताया कि 8वीं कक्षा का अंग्रेजी और 12वीं कक्षा का होम साइंस का पेपर 17 फरवरी से शुरू होगा। वहीं 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 6 मार्च से प्रारंभ होंगी। इन परीक्षाओं के लिए सुपरिंटेंडेंट, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट और इनविजिलेटर स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है।जिला शिक्षा अधिकारी सतनाम सिंह बाठ के अनुसार, तरनतारन जिले में 12वीं कक्षा के 11957, 10वीं कक्षा के 12786 और 8वीं कक्षा के 12827 छात्र परीक्षा देंगे।
जिले में कुल 118 परीक्षा केंद्र बनाए गए जिले में कुल 118 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 118 सुपरिंटेंडेंट और 150 डिप्टी सुपरिंटेंडेंट तैनात किए गए हैं।नकल-मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिले में 12 फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं। बाठ ने चेतावनी दी कि ड्यूटी के दौरान गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ शिक्षा विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। कंट्रोल रूम और शिकायत सेल भी स्थापित जिला शिक्षा अधिकारी सतनाम सिंह बाठ ने सभी छात्रों और शिक्षकों को मॉक एग्जाम आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया और परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। तरनतारन जिले में परीक्षाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिला शिक्षा कार्यालय में एक कंट्रोल रूम और शिकायत सेल भी स्थापित किया गया है। परीक्षाओं से जानकारी के लिए नंबर जारी परीक्षाओं से संबंधित किसी भी जानकारी या शिकायत के लिए प्रिंसिपल अवतार सिंह से मोबाइल नंबर 9815661900 और लेक्चरर बलजिंदर सिंह से मोबाइल नंबर 9779123910 पर संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर डीलिंग हेड इकबाल सिंह, बिक्रमजीत सिंह, बलजिंदर सिंह और सुखबीर सिंह कंग भी उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *