SP देवरिया का बड़ा एक्शन…चंगेज खान को भेजा गया श्रीरामपुर थाना, 15 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

SP देवरिया का बड़ा एक्शन…चंगेज खान को भेजा गया श्रीरामपुर थाना, 15 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

SP कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इस क्रम में एक हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया है, जबकि 15 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण कर उन्हें नई तैनाती दी गई है।

लापरवाही के आरोप में एक हेड कांस्टेबल निलंबित

SP देवरिया संजीव सुमन ने खामपार थाने में तैनात हेड कांस्टेबल दिनेश सिंह को कार्य में लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। इसके अतिरिक्त, पुलिस लाइन और विभिन्न थानों में कार्यरत हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों को अलग-अलग थानों और शाखाओं में भेजा गया है।

इन हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल की हुई नई तैनाती

पुलिस लाइन से हेड कांस्टेबल शशि शंकर राय को साइबर थाना और गुड्डू यादव को यातायात शाखा में भेजा गया है। अखिलेश कुमार दुबे को सरौली थाना में नई जिम्मेदारी मिली है। यातायात शाखा में तैनात कांस्टेबल प्रमोद यादव को सदर कोतवाली स्थानांतरित किया गया है, जबकि लार थाने की महिला कांस्टेबल वर्षा शर्मा को थाना कार्यालय भेजा गया है।

पुलिस लाइन से चंगेज खान को श्रीरामपुर थाना, रुद्रपुर कोतवाली से महिला कांस्टेबल शालिनी को थाना कार्यालय और महताब अंसारी को सरौली थाना में तैनात किया गया है। अभिषेक कुमार को परिवहन शाखा, दीपिका मौर्य को अन्य शाखा और बिंदेश्वर को सर्विलांस सेल में तैनाती दी गई है।

ईश्वर चंद्र यादव को सदर कोतवाली, राहुल यादव को बनकटा और हेड कांस्टेबल सुभाष सिंह को तरकुलवा थाना भेजा गया है। SP ऑफिस से जारी आदेश में सभी कर्मियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *