वकील की हत्या का विरोध, भोपाल में अधिवक्ताओं की हड़ताल:एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग, कोर्ट में काम प्रभावित

वकील की हत्या का विरोध, भोपाल में अधिवक्ताओं की हड़ताल:एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग, कोर्ट में काम प्रभावित

शिवपुरी के करेरा में अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की हत्या के विरोध में भोपाल के वकीलों ने आज न्यायालय में काम बंद रखा। उन्होंने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। भोपाल मे अधिवक्ताओं ने तत्काल प्रभाव से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है। वहीं, कोर्ट में काम बंद होने के कारण लोग परेशान नजर आए। वरिष्ठ अधिवक्ता विजय चौधरी ने बताया कि समय-समय पर एडवोकेट्स के साथ वारदातें होती हैं। लिहाजा उनके लिए अडवोकेट प्रोक्शन एक्ट लागू किया जाना अति अवश्यक हो चुका है। पूर्व में भी इसकी मांग उठी लेकिन सरकार ने वकीलों की मांग को नजरअंदाज किया। एडवोकेट देवेंद्र रावत मुताबिक भोपाल के अधिवक्ता वकील की हत्या के बाद आक्रोशित हैं। हमारी मांग है कि हत्या के आरोपियों के खिलाफ फार्स्टट्रेक कोर्ट में केस को चलाया जाए। केस की जांच किसी स्पेशल एजेंसी से कराई जानी चाहिए। बेटे की जमानत के लिए हलाकान होती दिखी मां भोपाल कोर्ट में तुलसी राय ने बताया कि उनके बेटे को धोखाधड़ी के आरोप में जेल भेजा गया है। जिसकी जमानत पर आज सुनवाई होना थी। कोर्ट में आते ही पता लगा कि आज नयायलय में काम बंद है। हालांकि इस परेशान मां को आस थी कि कुछ घंटो में काम शुरू होगा और शायद उनके बेटे केस में सुनवाई हो जाए। लिहाजा वह अपने वकील की टेबल पर बैठी इंतेजार करती रहीं। इधर, साथी वकील की हत्या से गुस्साए वकीलों ने कोर्ट परिसर में जमकर नारेबाजी की। वकील अपनी कुर्सियों पर काम बंद कर बैठे हुए नजर आए। भाड़े के शूटरों ने की थी हत्या 14 फरवरी को करेरा अभिभाषक संघ के सदस्य अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वे कोर्ट जा रहे थे जब पुराने विवाद के चलते भाड़े के शूटरों ने उन्हें निशाना बनाया। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शूटरों और साजिशकर्ता युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *